Sport : IPL 2025: डेविड वॉर्नर ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम बनेगी आईपीएल 2025 की चैंपियन #INA

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में अब दूसरा क्वालीफायर खेला जाएगा. 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेगी. इस मैच में जो भी टीम जीत दर्ज करती है, वह फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टक्कर लेगी. आईपीएल 2025 की विजेता को लेकर तमाम तरह की भविष्यवाणियां की जाने लगी हैं. उसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर ने बताया कौन सी टीम खिताबी पर कब्जा कर सकती है.
वॉर्नर ने की बड़ी भविष्यवाणी
डेविड वॉर्नर ने आईपीएल 2025 के चैंपियन की भविष्यावणी की है. उनके मुताबिक इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानि आरसीबी खिताब पर कब्जा कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो यह उनकी पहली ट्रॉफी होगी. दरअसल वॉर्नर से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक प्रशंसक ने पूछा कौन सी टीम इस साल इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीतेगी. इसके जवाब में उन्होंने आरसीबी का नाम लिया.
ये भी पढ़ें: IPL 2025: चार मैचों से रहे बाहर, फिर भी अन्य गेंदबाजों से आगे निकले बुमराह, इस मामले में बने नंबर-1
ये भी पढ़ें: IPL 2025: MI vs PBKS मैच के लिए नहीं है कोई रिजर्व डे, इस तरह होगा विजेता का फैसला, ये टीम फाइनल में जाएगी
हेजलवुड को लेकर कही ये बात
डेविड वॉर्नर ने इसके अलावा सोशल मीडिया पर अपने पूर्व साथी खिलाड़ी जोश हेजलवुड को लेकर भी बड़ी बात कही. उनका कहना था कि ये धुरंधर तेज गेंदबाज फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बन सकते हैं. बता दें कि हेजलवुड अपने क्रिकेट करियर में कभी भी कोई फाइनल नहीं हारे हैं. देखना है आईपीएल 2025 के फाइनल में उनका ये कमाल का रिकॉर्ड बरकरार रहता है या नहीं.
ये भी पढ़ें: Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने IPL 2025 में बनाए ये दो महारिकॉर्ड, जिसे तोड़ने में खिलाड़ियों के छूटेंगे पसीने
ये भी पढ़ें: Virat Kohli: ‘अंखियों से गोली मारे’, विराट कोहली ने गोविंदा के गाने पर लगाए ठुमके, वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
IPL 2025: डेविड वॉर्नर ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम बनेगी आईपीएल 2025 की चैंपियन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











