Sport : IPL 2025: पंजाब को हराकर फाइनल में पहुंचती है मुंबई तो ट्रॉफी उसका! MI के क्वलीफायर-2 का रिकॉर्ड देख समझ जाएंगे आप #INA

IPL 2025: मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2025 के क्वलीफायर-2 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. अब दूसरे क्वलीफायर में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा. इस मैच में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई श्रेयस अय्यर की पंजाब को हरा देती है तो फाइनल में पहुंच जाएगी. बता दें कि मुंबई इंडियंस 4 बार क्वलीफायर-2 खेली है और 2 बार फाइनल में जगह बनाई है.
आईपीएल इतिहास में 4 बार क्वलीफायर-2 खेली है मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस अब तक आईपीएल इतिहास में 4 बार क्वलीफायर-2 खेल चुकी है, जिसमें से 2 बार हारी है. जबकि 2 बार जीती है. मुंबई ने सबसे पहले 2011 के क्वलीफायर-2 में जगह बनाया था. तब मंबई को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद 2013 में मुंबई इंडियंस ने क्वलीफायर-2 खेला और फाइनल में जगह बनाई. फिर फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई ने खिताब अपने नाम कर लिया था.
क्वलीफायर-2 जीतकर 2 बार फाइनल में पहुंची मुंबई, दोनों बार खिताब पर किया कब्जा
इसके बाद 2017 में मुंबई इंडियंस की टीम दूसरा क्वलीफायर जीतकर फाइनल में एंट्री मारी थी. तब राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स को हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया था. इसके बाद 2023 में मुंबई इंडियंस ने क्वलीफायर-2 खेला था. तब गुजरात टाइटंस के खिलाफ हारकर मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. देखा जाए तो मुंबई इंडियंस 2 बार क्वलीफायर जीती है और दोनों बार खिताब अपने नाम किया है.
5 बार चैंपियन बन चुकी है मुंबई इंडियंस
अब आईपीएल 2025 का दूसरा क्वलीफायर मैच 1 जून को पंजाब किंग्स और मुंबई इडियंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस मैच में जो टीम जितेगी वो आईपीएल 2025 का फाइनल मैच खेलेगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम क्वलीफायर मैच में पंजाब किंग्स को हराकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है. अब देखना मजेदार होगा कि IPL 2025 के फाइनल में RCB का सामना PBKS या फिर MI किससे होती है.
यह भी पढ़ें: IPL 2025: बारिश की वजह से रद्द हुआ PBKS vs MI का क्वालीफायर-2, तो सीधे फाइनल में ये टीम करेगी एंट्री
यह भी पढ़ें: IPL 2025: RCB 17 साल के सूखे को खत्म कर पाएगी या नहीं, विराट कोहली के अलावा ये खिलाड़ी करेंगे तय
IPL 2025: पंजाब को हराकर फाइनल में पहुंचती है मुंबई तो ट्रॉफी उसका! MI के क्वलीफायर-2 का रिकॉर्ड देख समझ जाएंगे आप
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












