Sport : IPL 2025: आईपीएल में 9 हजार रन पूरे करने से इतने दूर हैं विराट कोहली, क्या इस सीजन कर पाएंगे ये कारनामा? #INA

IPL 2025: आईपीएल 2025 विराट कोहली के लिए बेहद शानदार गुजरा है. आरसीबी के लिए इस सीजन उन्होंने ढेरों रन बनाए हैं. यही वजह है कि ये खिलाड़ी लगातार ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. विराट के बल्ले से अब तक कई बेहतरीन पारियां आई हैं. साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में 36 वर्षीय खिलाड़ी ने कई सारे कीर्तिमान स्थापित किए हैं. उनके पास इस लीग में 9 हजार रने पूरे करने का भी मौका है. 

9 हजार के करीब कोहली

विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. साथ ही वह इस लीग में 8 हजार रन से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं. उनके पास अब 9 हजार रनों के आंकड़े तक भी पहुंचने का मौका है. अब तक इस टूर्नामेंट में 18 सीजन को मिलाकर दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कुल 264 मुकाबले खेले हैं.

जिसमें उनके नाम 8,552 रन दर्ज है. वह नौ हजार रनों तक पहुंचने से 448 रन दूर हैं. उनका औसत 39.59 है. साथ ही दिग्गज क्रिकेटर ने 132.75 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. उन्होंने अब तक 8 शतक व 62 अर्धशतक लगाए हैं. 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: RCB में दो धाकड़ खिलाड़ियों की हुई एंट्री, अकेले दम पर मैच जिताने की रखते हैं ताकत

इस सीजन खेलेंगे इतने मैच

18वें संस्करण में विराट कोहली ने अब तक 12 मुकाबले खेल चुके हैं. जिसकी इतनी ही पारियों में उन्होंने 60.89 के औसत से 548 रन ठोके हैं. उन्हें अब आईपीएल 2025 में कम से कम दो व ज्यादा से ज्यादा चार मुकाबले खेलने हैं. ऐसे में चार पारियों में 448 रन बनाना लगभग नामुमकिन होगा. हालांकि ये स्टार बल्लेबाज 9 हजार रनों के आंकड़े के करीब पहुंचने की पूरी कोशिश करेंगे. 

LSG के खिलाफ नजर आएंगे

आरसीबी अपना आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने उतरेगी. विराट कोहली इस मैच में एक बार फिर अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आ सकते हैं. मंगलवार 27 मई को इस मुकाबले का आयोजन होना है. लखनऊ में स्थित इकाना स्टेडियम इस मैच को होस्ट करने वाला है. टॉप-2 में फिनिश करने के लिहाज से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह मैच काफी अहम रहने वाला है. 

 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: ‘मैं रांची वापस जाऊंगा’, धोनी ने बताया आईपीएल 2025 के बाद क्या करेंगे, बयान सुनकर फैंस हैरान

IPL 2025: आईपीएल में 9 हजार रन पूरे करने से इतने दूर हैं विराट कोहली, क्या इस सीजन कर पाएंगे ये कारनामा?




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button