Sport : IPL 2025: भले ही 10वें नंबर पर रही हो CSK, फिर भी जीता वो अवॉर्ड, जिसके लिए तरसती हैं टीमें #INA

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन बेहद रोमांचक रहा. आरसीबी ने अपने खिताबी सूखे को खत्म किया और अपना पहला आईपीएल टाइटल जीता. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें, तो उनके लिए ये सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं था. ट्रॉफी जीतना तो दूर CSK आईपीएल 2025 में प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई और 10वें नंबर पर रहते हुए आईपीएल 2025 का सफर खत्म किया. मगर, क्या आपको मालूम है कि इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी चेन्नई ने वो अवॉर्ड जीता, जिसे जीतने के लिए टीमें तरसती हैं. इतना ही नहीं चेन्नई ने इसे जीतकर इतिहास भी रचा…

CSK ने रचा इतिहास

एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2025 में भले ही खिताब से दूर रही हो, लेकिन उसने 7वीं बार फेयरप्ले अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया. जी हां, CSK आईपीएल में सबसे ज्यादा बार ये अवॉर्ड जीतने वाली टीम है. चेन्नई सुपर किंग्स अब तक 7 फेयर प्ले अवॉर्ड जीत चुकी है. फ्रेंचाइजी ने 2008, 2010, 2011, 2013, 2014, 2015, 2023 में फेयरप्ले अवॉर्ड अपने नाम किए हैं.

फेयर प्ले अवॉर्ड की बात करें, तो सीएसके के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है, जिसने आईपीएल में 3 बार ये अवॉर्ड अपने नाम किया है. मुंबई इंडियंस ने 2 बार, राजस्थान रॉयल्स ने 2 बार, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और गुजरात लायंस ने एक बार ये अवॉर्ड अपने नाम किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, अब तक RCB ये अवॉर्ड एक भी बार नहीं जीत सकी है.

10वें नंबर पर रही CSK

IPL 2025 का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा. ऋतुराज गायकवाड़ टीम के कप्तान थे, लेकिन उनके रूल्ड आउट होने के बाद एमएस धोनी ने टीम की कमान संभाली, मगर वो भी टीम के प्रदर्शन में सुधार नहीं ला पाए. CSK ने 14 लीग मैच खेले, जिसमें सिर्फ 4 मैच जीत सकी और 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इस तरह 8 अंकों के साथ CSK अंक तालिका में सबसे निचले यानि 10वें स्थान पर रही.

ये भी पढ़ें: IPL Trophy: सोने-चांदी से बनी हुई है आईपीएल ट्रॉफी, जानिए कितनी है इसकी चमचमाते कप की कीमत

IPL 2025: भले ही 10वें नंबर पर रही हो CSK, फिर भी जीता वो अवॉर्ड, जिसके लिए तरसती हैं टीमें




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button