Sport : IPL 2025: विराट कोहली नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी ने लगाए हैं आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा चौके #INA

IPL 2025: आईपीएल 2025 में 48 मैचों का खेल हो चुका है. इस सीजन अब तक 804 छक्के व 1449 चौके लगे हैं. ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन पहले पायदान पर मौजूद हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर आरसीबी के सुपरस्टार बैटर विराट कोहली का नाम है. मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव इस सूची में तीसरे स्थान पर काबिज हैं. सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में साईं सबसे आगे हैं. 

साईं के नाम सबसे ज्यादा चौके

गुजरात टाइटंस के ओपनर साईं सुदर्शन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर मौजूद हैं. बाएं हाथ के बैटर ने अब तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं. जिसकी 9 पारियों में उन्होंने 456 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 50.67 का रहा है.

वहीं साईं ने 150 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. उनके नाम इस सीजन सबसे ज्यादा चौके दर्ज है. युवा खिलाड़ी 46 चौके लगा चुके हैं. साथ ही गुजरात के बैटर के बल्ले से 16 छक्के भी निकले हैं. 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आरसीबी के पास 10वीं बार प्लेऑफ में जाने का मौका, महज इतने ही अंकों की है दरकार

विराट कोहली दूसरे नंबर पर 

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे पायदान पर मौजूद हैं. 36 वर्षीय खिलाड़ी ने 10 मुकाबले खेले हैं. जिसकी 10 पारियों में कोहली ने 443 रन जड़े हैं. इस दौरान उनका औसत 63.29 का रहा है.

वहीं दाएं हाथ के बैटर ने 138.87 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धुनाई की है. विराट इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में 6 अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं. सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में ये दिग्गज बैटर पांचवे नंबर पर मौजूद हैं. विराट कोहली के नाम 39 चौके व 13 छक्के दर्ज हैं.

प्रियांश आर्या का भी है जलवा

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्या ने काफी सुर्खियां बटोरी. युवा बल्लेबाज ने अपने पहले ही सीजन में शतक ठोका. इसके अलावा भी प्रियांश के बल्ले से कई अच्छी पारियां आई हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह 11वें नंबर पर हैं. उन्होंने 9 मैचों में 323 रन ठोके हैं. प्रियांश आर्या अब तक 32 चौके लगा चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: केवल 3 ही बार आईपीएल के प्लेऑफ में नहीं पहुंची है CSK, चौथी बार बाहर होने से बचना चाहेगी धोनी की टीम

IPL 2025: विराट कोहली नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी ने लगाए हैं आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा चौके




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button