Sport : IPL 2025: PBKS vs RCB मैच में इन्हें चुनकर बनाएं अपनी ड्रीम11 टीम, कप्तान बनाने के लिए तो बेस्ट है ये खिलाड़ी #INA

PBKS vs RCB Dream11 Prediction For Qualifier-1: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का पहला क्वालीफायर मुकाबला आज यानि 29 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला है. इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका होगा. ऐसे में ये कांटे की टक्कर वाला मैच होने वाला है. अब यदि आप इस हाईवोल्टेज मैच के लिए ड्रीम11 टीम चुनना चाहते हैं, तो आइए आपको मैच विनर और इनफॉर्म प्लेयर्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें चुनकर आप एक मजबूत ड्रीम टीम तैयार कर सकते हैं.

किसे चुन सकते हैं कप्तान?

PBKS vs RCB के बीच होने वाले कांटे की टक्कर वाले मैच के लिए अगर आप ड्रीम11 टीम बना रहे हैं, तो आप विराट कोहली को कप्तान के रूप में चुन सकते हैं. विराट बड़े मैच के खिलाड़ी हैं, जब ऐसे अहम मैच खेले जाते हैं, तो उनका बल्ला चलना तय होता है और वह इस वक्त शानदार फॉर्म में भी हैं. कोहली ने अब तक खेली गई 13 पारियों में 602 रन बनाए हैं. ऐसे में मुल्लांपुर स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोहली के बल्ले से बड़ी पारी आने की उम्मीद है. 

किसे चुन सकते हैं उपकप्तान?

पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच होने वाले मैच में आप अपनी ड्रीम11 टीम का उपकप्तान प्रभसिमरन सिंह को चुन सकते हैं. इस बल्लेबाज ने पंजाब के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है. ये युवा खिलाड़ी इस सीजन अब तक खेले गए 14 मैचों में 35.64 के औसत और 165.78 की स्ट्राइक रेट से 499 रन बना चुका है.

प्रभसिमरन एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं और जिस दिन चलते हैं, तो अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेलते ही हैं. ऐसे में RCB के खिलाफ उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिल सकती है.

PBKS vs RCB Dream11 Prediction

कप्तान: विराट कोहली

उपकप्तान: प्रभसिमरन सिंह

विकेटकीपर: फिल सॉल्ट, प्रभसिमरन सिंह (उपकप्तान) और जोश इंगलिस

बल्लेबाज: श्रेयस अय्यर, विराट कोहली (कप्तान), प्रियांश आर्य और मयंक अग्रवाल

ऑलराउंडर: क्रुणाल पांड्या

गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और हरप्रीत बरार

ये भी पढ़ें: PBKS vs RCB क्वालीफायर-1 मैच अगर बारिश के कारण हुआ रद्द, तो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी ये टीम

IPL 2025: PBKS vs RCB मैच में इन्हें चुनकर बनाएं अपनी ड्रीम11 टीम, कप्तान बनाने के लिए तो बेस्ट है ये खिलाड़ी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button