Sport : IPL 2025: RCB और MI के बीच खेला जाएगा आईपीएल 2025 का फाइनल, हो गई है भविष्यवाणी #INA

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. टॉप-4 टीमें कंफर्म हुए तो कई दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक टॉप-2 टीमें कंफर्म नहीं हुई हैं. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मैच खेला जा सकता है.

क्या बोले आकाश चोपड़ा?

IPL 2025 का लीग स्टेज काफी रोमांचक रहा है, तो जाहिर है प्लेऑफ मैच भी रोमांच से भरपूर रहेंगे. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बताया कि मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम फाइनल में पहुंच सकती हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि पलड़ा मुंबई की तरफ झुका हुआ है, क्योंकि टीम बेहतर दिख रही है. मुझे लग रहा है कि मुंबई और बेंगलुरु टॉप-2 में फिनिश करेंगी और फाइनल भी मुंबई और बेंगलुरु के बीच ही होगा.’

ऐसा है फिलहाल टॉप-4 टीमों का हाल

IPL 2025 के 68 लीग मैच खेले जा चुके हैं और अब तक टॉप-2 टीमें कंफर्म नहीं हो सकी हैं. मौजूदा समय में गुजरात टाइटंस 18 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले नंबर पर है. पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 17-17 अंकों के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर काबिज हैं. पंजाब का NRR +0.327 है, जबकि आरसीबी का +0.255 है. वहीं, मुंबई इंडियंस 16 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है.

मुंबई और आरसीबी के पास है मौका

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंच चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस दोनों के पास आखिरी लीग मैच हैं, जिन्हें जीतकर वह टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर सकती हैं. इसके लिए मुंबई को पंजाब किंग्स को हराना होगा. तो वहीं, आरसीबी को लखनऊ सुपर जायंट्स को धूल चटानी होगी. ऐसा होने पर ही इन दोनों टीमों का टॉप-2 में फिनिश करना संभव है. इसके इतर, अगर मुंबई और आरसीबी अपना-अपना आखिरी लीग मैच हारती हैं, तो गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीम टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर लेंगी.

ये भी पढ़ें: IPL 2025: प्लेऑफ से पहले गड़बड़ाया GT का खेल, सबके सामने आ गई उनकी ये कमजोरी

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल में 9 हजार रन पूरे करने से इतने दूर हैं विराट कोहली, क्या इस सीजन कर पाएंगे ये कारनामा?

IPL 2025: RCB और MI के बीच खेला जाएगा आईपीएल 2025 का फाइनल, हो गई है भविष्यवाणी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button