Sport : IPL 2025: अहमदाबाद में अपना ये रिकॉर्ड देख RCB खेमे की बढ़ गई होगी टेंशन, पंजाब को हराना नहीं होगा आसान #INA

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स (RCB vs PBKS) के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मैच खेला जाएगा. दोनों टीमें 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. रजत पटीदार की कप्तानी में आरसीबी अपने 17 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगी, लेकिन RCB के लिए पंजाब किंग्स को हराना आसान नहीं होगा. वहीं इस मैदान पर आरसीबी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है.
अहमदाबाद में मुंबई के खिलाफ पंजाब ने चेज किया 200 पार का स्कोर
मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के क्वलीफायर-2 मैच में पंजाब किंग्स ने 203 का टारगेज चेज किया. PBKS vs MI का ये मुकाबला भी 1 जून को अहमदाबाद में ही खेला गया था. आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी टीम ने मुंबई के खिलाफ 200 से ज्यादा रन चेज किया है. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 87 रनों की नाबाद पारी खेली.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुछ खास नहीं है RCB के आंकड़े
आईपीएल इतिहास में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. RCB ने यहां कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 3 मैचों में जीत दर्ज किया है, जबकि 3 मैचों में हार का सामना किया है. पिछले 4 मैचों की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है. इन आंकड़ो ने RCB की टेंशन जरूर बढ़ दी होगी.
IPL फाइनल मैचों में RCB का रिकॉर्ड
आईपीएल 2025 (IPL 2025) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपना चौथा फाइनल खेलने उतरेगी. इससे पहले आरसीबी की टीम 3 फाइनल खेल चुकी है और तीनों बार हार का सामना किया है. 2009 के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 6 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद 2011 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने RCB को हराया था. इसके बाद आरसीबी ने तीसरी बार 2016 के फाइनल पहुंचने में कामयाब हुई है. तब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ RCB को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
यह भी पढ़ें: IPL 2025: RCB के खिलाफ फाइनल में क्या बदल जाएगी पंजाब की प्लेइंग 11? इन प्लेयर्स का शामिल होना तय
यह भी पढ़ें: IPL 2025: फाइनल मैच रद्द होने पर इस नियम से होगा चैंपियन का चुनाव, रिजर्व डे पर भी आई अपडेट
IPL 2025: अहमदाबाद में अपना ये रिकॉर्ड देख RCB खेमे की बढ़ गई होगी टेंशन, पंजाब को हराना नहीं होगा आसान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












