Sport : IPL 2025: 'लड़ाई हारे हैं युद्ध नहीं, RCB के खिलाफ हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई कहां रह गई कमी #INA

PBKS vs RCB IPL 2025 Qualifier 1: आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 साल के बाद आईपीएल के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही, लेकिन इस हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं आई है. उन्होंने बताया है आरसीबी के खिलाफ PBKS के हार का कारण क्या रहा.  

आरसीबी के खिलाफ बार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बयान

RCB के खिलाफ हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, यह दिन भूलने लायक नहीं है, लेकिन हमें फिर से अपनी रणनीति पर काम करना होगा. हमने (पहले बल्लेबाजी करते हुए) बहुत सारे विकेट खो दिए. अब बहुत कुछ है जिस पर वापस जाकर फोकस किया जा सकता है. ईमानदारी से कहूं तो मुझे अपने फैसलों पर संदेह नहीं है. हमने जो भी प्लान बनाई, मैदान के बाहर जो भी (प्लान) बनाई, मुझे लगता है कि वह सही थी. बस हम मैदान पर उसे लागू नहीं कर पाए.”

Shreyas Iyer ने आगे कहा, “इस हार का गेंदबाजों को दोष नहीं दिया जा सकता, क्योंकि यह बचाव के लिए बहुत ही कम स्कोर था. हमें अपनी बल्लेबाजी पर काम करना होगा, खास तौर पर इस विकेट पर. हमने यहां जितने भी मैच खेले हैं, उनमें कुछ उतार-चढ़ाव वाला उछाल रहा है.”

पंजाब किंग्स के कप्तान ने आगे कहा, “हम ऐसे कारण नहीं दे सकते, क्योंकि हम आखिरकार प्रोफेशनल हैं और हमें स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करनी होती है और हमें इसके अनुरूप प्रदर्शन करना होता है. हम लड़ाई हार गए हैं, लेकिन युद्ध नहीं.

क्वलीफायर-2 खेलेगी अब पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार गई हो, लेकिन अभी भी उसके पास आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचने का मौका है. पहले क्वलीफायर हारने वाली टीम को एक और मौका मिलता है. अब पंजाब किंग्स IPL 2025 का क्वलीफायर-2 (Qualifier 2) खेलेगी. यह मुकाबला एलिमिनेटर टीम के विजेता टीम के साथ खेला जाएगा. ऐसे में अब पंजाब किंग्स की भिड़ंत दूसरे क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच के विजेता से होगा. 

यह भी पढ़ें:  IPL 2025: RCB को फाइनल में पहुंचने में 22 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी ने निभाई अहम भूमिका, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेला

यह भी पढ़ें:  IPL 2025: एलिमिनेटर के बाद मुंबई इंडियंस क्वलीफायर 2 खेलेगी या नहीं ये 4 खिलाड़ी करेंगे तय, ये चले तो ट्रॉफी पक्की

यह भी पढ़ें:  IPL 2025: एलिमिनेटर का ये रिकॉर्ड देख डर गई होगी मुंबई और गुजरात, आईपीएल इतिहास में सिर्फ एक बार हुआ है ये कारनामा

IPL 2025: 'लड़ाई हारे हैं युद्ध नहीं, RCB के खिलाफ हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई कहां रह गई कमी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button