Sport : IPL 2025: पहले क्वलीफायर में PBKS vs RCB के बीच होगी कड़ी टक्कर, हेड टू हेड रिकॉर्ड देख समझ जाएंगे #INA

IPL 2025: आईपीएल 2025 का पहला क्वलीफायर मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 29 मई को खेला जाएगा. दोनों टीमें न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में जो टीम जीत हासिल करेगी वो सीधे फाइनल में एंट्री मारेगी. वहीं हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा. चलिए जानते हैं कि PBKS vs RCB का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है.
RCB और PBKS ने टॉप-2 में जमाया कब्जा
RCB और PBKS की टीम को अपनी पहली आईपीएल खिताब का इंतजार है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब ने मुंबई इंडियंस को हराकर टॉप पर कब्जा जमाया. जबकि रजत पटीदार की कप्तानी वाली RCB ने LSG को हराकर दूसरे नंबर पर अपना स्थान पक्का किया. ऐसे में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों टीमों के पास अपनी पहली ट्रॉफी जीतने का शानदार मौका है.
RCB नेट रन रेट के मामले में PBKS से हैं पीछे
IPL 2025 में PBKS और RCB ने 14 में से 9-9 मैचों में जीत हासिल किया है. जबकि दोनों का एक-एक मैच ड्रा रहा है. ऐसे में दोनों टीमों के पास 19-19 अंक है, लेकिन नेट रन रेट के मामले में पंजाब किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से आगे है. इसी वजह से पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है. ऐसे में अगर बारिश की वजह से यह मैच रद्द होता है को टॉप पर रहने वाली पंजाब किंग्स को प्राथमिकता मिलेगी और वो फाइनल में पहुंच जाएगी. जबकि आरसीबी को फिर दूसरा क्वलीफायर खेलना पड़ेगा.
पंजाब और बेंगलुरु का ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 18 मैचों में पंजाब ने जीत हासिल किया है. जबकि 17 मैचों में RCB को जीत मिली है. आईपीएल 2025 में भी दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए, जिसमें दोनों ने एक-एक मैच में जीत हासिल किया है. देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. वहीं IPL 2025 में ही मुल्लानपुर स्टेडियम में RCB ने पंजाब को 7 विकेट से हराया था. ऐसे में पंजाब की टेंशन जरूर बढ़ी होगी.
यह भी पढ़ें: IPL 2025: RCB के खिलाफ पंजाब को मजबूरी में करनी पड़ेगी प्लेइंग 11 में बदलाव, इस खतरनाक खिलाड़ी ने दिया है बड़ा झटका
यह भी पढ़ें: PBKS vs RCB Qualifier-1 मैच पर बारिश का साया! क्या IPL 2025 प्लेऑफ के लिए है रिजर्व डे? यहां जानें पूरी डिटेल्स
IPL 2025: पहले क्वलीफायर में PBKS vs RCB के बीच होगी कड़ी टक्कर, हेड टू हेड रिकॉर्ड देख समझ जाएंगे
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












