Sport : IPL 2025: आज का दिन नहीं भूल पाएंगे राशिद खान, मिचेल मार्श ने मार-मारकर बना दिया भूत #INA

IPL 2025: गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का 64वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 2 विकेट पर 235 रन बनाए हैं. LSG के लिए मिचेल मार्श ने शानदार शतक लगाया. आईपीएल में ये उनका पहला शतक है. वहीं GT vs LSG के इस मैच में मार्श ने राशिद खान के एक ओवर में 25 रन जड़ दिए.

Mitchell Marsh ने राशिद खान के एक ओवर में जड़ दिए 25 रन

GT vs LSG के इस मैच में मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए एडेन मार्कराम के साथ 91 रनों की साझेदारी की. इसके बाद मार्श ने निकोलस पूरन के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय पार्टनरशिप किया. मार्श इस दौरान गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और खूब छक्के-चौकों की बारिश की.

इस दौरान मिचेल मार्श ने राशिद खान (Rashid Khan) के एक ओवर में ही कुल 25 रन जड़ दिए. उन्होंने 12वें ओवर में राशिद खान की जमकर धुनाई की. मार्श ने इस ओवर की पहले गेंद पर छक्का जड़ा. इसके बाद दूसरी गेंद पर चौका लगाया. फिर तीसरे गेंद पर छक्का जड़ा. फिर 2 चौके लगाए. वहीं आखिरी गेंद पर 1 रन बनाए. 

मिचेल मार्श ने जड़ा शतक

गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श ने मार्श ने 64 गेंदों पर 117 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए. आईपीएल में पहली बार मिचेल मार्श ने शतक लगाया है. वहीं आईपीएल 2025 में शतक लगाने वाले मिचेल मार्श पहले विदेशी खिलाड़ी हैं. इस सीजन कई शतक लग चुके थे, लेकिन किसी विदेशी खिलाड़ी के बल्ले से शतक नहीं आया था, लेकिन अब मार्श ने शतक जड़ दिया है.

यह भी पढ़ें:  IPL 2025: शतक जड़ मिचेल मार्श ने रच दिया नया कीर्तिमान, आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा

यह भी पढ़ें:  IPL 2025: प्लेऑफ से पहले खत्म हुई RCB की टेंशन, स्टार बल्लेबाज हुआ फिट

यह भी पढ़ें:  IPL 2025: ऑरेन्ज कैप की रेस में पिछड़ने लगे हैं विराट कोहली, पहले नंबर वाले बल्लेबाज से हैं इतने रन पीछे

IPL 2025: आज का दिन नहीं भूल पाएंगे राशिद खान, मिचेल मार्श ने मार-मारकर बना दिया भूत




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button