Sport : IPL 2025: विराट कोहली ने भरे स्टेडियम में खुल्लम खुल्ला अनुष्का शर्मा पर ऐसे लुटाया प्यार, देखते रह गए सब लोग #INA

IPL 2025: विराट कोहली कहीं भी रहें, वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को स्पेशल फील कराना नहीं भूलते हैं. ऐसा ही RCB vs LSG मैच के बाद भी हुआ.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके घर पर हराकर एक शानदार जीत दर्ज की है. टॉप-2 में पहुंचने के बाद RCB के सभी खिलाड़ियों ने खूब जश्न मनाया. इसी दौरान स्टेडियम में मौजूद विराट कोहली ने स्टैंड में बैठी अपनी वाइफ को ऐसे अंदाज में प्यार भेजा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
विराट कोहली ने लुटाया अनुष्का पर प्यार
विराट कोहली कहीं भी रहें, वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को स्पेशल फील कराना नहीं भूलते हैं. ऐसा ही RCB vs LSG मैच के बाद भी हुआ. आरसीबी की जीत के सेलिब्रेशन के बाद विराट कोहली ने स्टैंड में मौजूद पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया. बदले में अनुष्का ने भी उनपर वैसे ही प्यार लुटाया और फ्लाइंग किस दे दी.
विराट-अनुष्का का ये मूमेंट देख आस-पास खड़ा हर शख्स देखता ही रह गया. कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है बल्कि कई बार विराट ने अनुष्का को स्टेडियम से फ्लाइंग किस भेजे हैं.
Real Lover Boy! #virushka pic.twitter.com/e9eDSYHZrj
— TANYA SINGHANIA (@tanya_singhania) May 27, 2025
विराट कोहली ने लगाई फिफ्टी
LSG vs RCB मैच बेहद रोमांचक रहा. इस मैच में लखनऊ ने 228 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य बोर्ड पर लगाया था, जिसे आरसीबी ने 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. अहम मुकाबले में विराट कोहली ने 30 गेंदों पर 54 रन की अहम पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. इस दौरान विराट के बल्ले से 10 चौके निकले.
RCB खेलेगी क्वालीफायर-1
आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 अंक हासिल किए हैं और इसकी बदौलत टीम ने टॉप-2 में लीग स्टेज फिनिश किया है. इसका मतलब है आरसीबी 29 मई को पंजाब किंग्स के साथ क्वालीफायर-1 खेलने वाली है, जिसमें जीतकर बोल्ड आर्मी सीधे फाॆइनल का टिकट कटाना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: IPL 2025: इन 3 खिलाड़ियों ने मिलकर दिलाई RCB को दिलाई सबसे अहम जीत, वरना हार जाती बोल्ड आर्मी
ये भी पढ़ें: IPL 2025: धमाकेदार जीत के साथ Qualifier-1 में पहुंची RCB, बैठे-बिठाए टॉप-2 से बाहर हो गई गुजरात टाइटंस
IPL 2025: विराट कोहली ने भरे स्टेडियम में खुल्लम खुल्ला अनुष्का शर्मा पर ऐसे लुटाया प्यार, देखते रह गए सब लोग
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












