Sport : IPL 2025: लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर किसे मिलेगी मदद? जहां खेला जाएगा LSG vs RCB मैच #INA

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर आरसीबी टॉप-2 में जगह पक्की करना चाहेगी, तो वहीं लखनऊ जीत के साथ टूर्नामेंट से विदाई लेना चाहेगी. ऐसे में एक बेहद रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. तो आइए मैच से पहले आपको बताते हैं कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर किसे मदद मिलेगी.

कैसी रहेगी इकाना स्टेडियम की पिच?

LSG vs RCB के बीच खेला जाने वाला आईपीएल 2025 का आखिरी लीग मैच इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इकाना की पिच की बात करें, तो ये काली मिट्टी से बनी पिच है, जो स्पिनर्स के लिए कुछ हद तक मददगार होती है. वैसे तो 22 गज की इस पट्टी पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और बाउंस से मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे स्पिनर्स का किरदार अहम होता जाता है और वह बल्लेबाजों की नाक में दम करते हैं. इकाना का पहली पारी का औसत स्कोर 168 है, जो इस बात का गवाह है कि यहां रन बनाना बल्लेबाजों के लिए इतना भी आसान नहीं होता है.

कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?

लखनऊ में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और 8% बारिश की संभावना. वेदर फॉरकास्ट के मुताबिक, तापमान 36 से 29 डिग्री तक रह सकता है. हवा 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी, वहीं ह्यूमिडिटी 49% तक रहने की उम्मीद है.

इकाना स्टेडियम में कैसे हैं IPL रिकॉर्ड?

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अब तक कुल 21 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 9 और चेज करने वाली टीमों ने 11 मैच जीते हैं. वहीं, 1 मैच में बेनतीजा रहा. इस स्टेडियम में LSG ने अब तक 20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 9 मैच में उन्हें जीत और 10 मैच में हार का सामना करना पड़ा, एक मैच बेनतीजा रहा. RCB ने इस मैदान पर सिर्फ 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1 मैच जीता है और 1 ही हारा है.

ये भी पढ़ें: IPL 2025: प्लेऑफ से पहले गड़बड़ाया GT का खेल, सबके सामने आ गई उनकी ये कमजोरी

ये भी पढ़ें: IPL 2025: PBKS vs MI मैच हुआ रद्द, तो पंजाब और मुंबई में से किस टीम को होगा फायदा

IPL 2025: लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर किसे मिलेगी मदद? जहां खेला जाएगा LSG vs RCB मैच




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button