Sport : IPL 2025: सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच पर किसे मिलेगी मदद? जहां होगा PBKS vs MI हाईवोल्टेज मैच #INA

PBKS vs MI Pitch Report: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का एक बहुत ही अहम लीग मैच खेला जाएगा. ये लीग मैच ही डिसाइड करेगा की टॉप-2 में कौन सी टीम पहुंचने वाली हैं. PBKS vs MI मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. तो आइए मैच से पहले आपको बताते हैं कि इस स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है या फिर गेंदबाज विकेट चटकाते नजर आएंगे.
किसकी मदद करेगी पिच?
पंजाब और मुंबई के बीच एक हाईवोल्टेज मैच खेला जाने वाला है, जिसपर सभी की नजरें टिकी होंगी. ये मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. इस स्टेडियम की पिच की बात करें, तो सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है.
इस मैदान पर खूब रन बरसते हैं. इसी वजह से मैदान बड़ा होने के बावजूद यहां हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलता है. वहीं गेंदबाजी की बात करें, तो स्पिन बॉलर कुछ हद तक कारगर रहते हैं. नई गेंद से पेस बॉलिंग में भी शुरुआत विकेट मिलने की संभावना रहती है. ऐसे में यह माना जा सकता है कि मानसिंह स्टेडियम की बैटिंग फ्रेंडली रहती है.
कैसा रहेगा मौसम?
सोमवार को जयपुर का मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है, क्योंकि बारिश की कोई संभावना नहीं है. वेदर फॉरकास्ट के मुताबिक, तापमान 38 से 31 डिग्री तक रह सकता है. हवा 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है और ह्यूमिडिटी 36% रहने की उम्मीद है.
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में IPL आंकड़े
इस स्टेडियम में अब तक 63 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 23 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 40 मैच जीते हैं. PBKS ने इस मैदान पर अब तक 8 मुकाबले खेले हैं। उसे 2 मैच में जीत और 6 में हार मिली है. MI ने यहां कुल 9 मुकाबले खेले हैं। उसे 3 मैच में जीत और 6 में हार मिली है.
ये भी पढ़ें: IPL 2025: ‘मैं आपको बता नहीं सकता’, तूफानी बल्लेबाजी के बाद Dewald Brevis ने क्यों कही ऐसी बात
ये भी पढ़ें: Shubman Gill: गौतम गंभीर नहीं, इस दिग्गज के इशारे पर शुभमन गिल को मिली कप्तानी, सामने आ गया नाम
IPL 2025: सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच पर किसे मिलेगी मदद? जहां होगा PBKS vs MI हाईवोल्टेज मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












