Sport : IPL 2026 Auction: वेंकटेश अय्यर से लेकर डेविड मिलर तक… इन 42 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रखा अपना बेस प्राइस, देखें पूरी लिस्ट #INA

IPL 2026 Auction: दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिकेट लीग आईपीएल का 19वां संस्करण अगले साल मार्च के महीने में शुरू होने का अनुमान है. 15 नवंबर को सभी 10 टीमों ने अपनी ओर से रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी. अब 16 दिसंबर को अबू धाबी में उन तमाम क्रिकेटरों की फैसला होने जा रहा है. इसी बीच नीलामी में 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आ गई है. जिसमें वेंकटेश अय्यर से लेकर डेविड मिलर का नाम शामिल है.  

42 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रखा बेस प्राइस 

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की खबर के अनुसार आईपीएल 2026 में 42 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ बेस प्राइस रखा है. इसमें वेंकटेश अय्यर शामिल हैं, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले साल 23.75 करोड़ की भारी कीमत पर अपने साथ जोड़ा था. लखनऊ सुपर जाईंट्स की ओर से रिलीज किए गए डेविड मिलर भी इस लिस्ट में हैं. इसके अलावा टॉम करन, सीन एबॉट, मुजीब उर रहमान जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी इस सूची का हिस्सा हैं. 

यह भी पढ़ें – IPL 2026 Auction: इन 4 खिलाड़ियों ने IPL नहीं खेलने का किया फैसला, 2 ने PSL को दी तवज्जो

2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की लिस्ट – 

रवि बिश्नोई, वेंकटेश अय्यर, मुजीबुर रहमान, नवीन उल हक, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस, स्टीव स्मिथ, मुस्तफिजुर रहमान, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, टॉम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, लियाम लिविंगस्टोन, टाइमल मिल्स, जेमी स्मिथ, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, विल ओ’रुरके, रचिन रवींद्र, गेराल्ड कोएट्जी, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, रिले रूसो, तबरेज शम्सी, डेविड विसे, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ. 

मैक्सवेल ने नहीं किया नामांकन, इंग्लिस की उपलब्धता पर सवाल 

इसके साथ ही आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए रजिस्टर नहीं किया है. आईपीएल 2025 में उन्होंने पंजाब किंग्स की ओर से 7 मुकाबलों में सिर्फ 48 रन बनाए थे, जिसके चलते उन्हें रिलीज कर दिया गया. दूसरी ओर उनके हमवतन विकेटकीपर बल्लेबाज जॉश इंग्लिस टूर्नामेंट के सिर्फ 25 फीसदी हिस्से के लिए उपलब्ध रहेंगे. इसके बावजूद उन्होंने 2 करोड़ के बेस प्राइस पर नामांकन कर दिया है. 

यह भी पढ़ें – IPL 2026: KKR को चौथी बार चैंपियन बना सकता है मैकुलम का चेला, ऑक्शन में बरसेगा पैसा

IPL 2026 Auction: वेंकटेश अय्यर से लेकर डेविड मिलर तक… इन 42 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रखा अपना बेस प्राइस, देखें पूरी लिस्ट




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button