Sport : IPL 2026 Auction: मुंबई इंडियंस में शामिल हुआ साउथ अफ्रीका का खतरनाक विकेटकीपर, MI ने इतने करोड़ में खरीदा #INA

IPL 2026 Auction: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के ऑक्शन में साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को उनके बेस प्राइस 1 करोड़ में खरीदा है. क्विंटन डी कॉक पिछले सीजन आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे. अब वो मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे. बता दें कि डि कॉक पहले भी मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं.

मुंबई इंडियंस में शामिल हुए क्विंटन डी कॉक

आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन इस वक्त अबू धाबी में हो रहा है. मिनी ऑक्शन में कुल 350 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. इस ऑक्शन में साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक भी शामिल थे और उन्होंने अपनी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखी थी. जब उनका नाम बोला गया, तो मुबंई इंडियंस ने क्विंटन डी कॉक को उनके बेस प्राइस करोड़ में बोली लगाकर खरीद लिया.  डी कॉक फिर से मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे.

क्विंटन डी कॉक का आईपीएल करियर

क्विंटन डी कॉक की आईपीएल करियर शानदार रहा है. उन्होंने अब तक 115 मैचों में खेलते हुए 3309 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 24 अर्धशतक शामिल है. डी कॉक ने 30.64 की औसत और 134.02 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. डी कॉक 2019 और 2020 में 2 बार मुंबई के लिए खेलते हुए खिताब जीते. क्विंटन डी कॉक सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं. 

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 Auction: वेंकटेश अय्यर को हुआ 17 करोड़ रुपये का नुकसान, RCB ने सिर्फ इतने में खरीदकर जोड़ लिया अपने साथ

क्विंटन डी कॉक का हाईस्कोर नाबाद 140 रन है. उन्होंने साल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ये पारी खेली थी. अब डी कॉक एक बार फिर मुंबई इंडियंस के लिए धमाल मचाते हुए नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 Auction: दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुआ साउथ अफ्रीका का खतरनाक बल्लेबाज, DC ने दिए इतने करोड़

IPL 2026 Auction: मुंबई इंडियंस में शामिल हुआ साउथ अफ्रीका का खतरनाक विकेटकीपर, MI ने इतने करोड़ में खरीदा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button