Sport : IPL 2026: रिटेंशन के तुरंत बाद CSK ने किया कप्तान का ऐलान, जानिए आईपीएल 2026 में कौन संभालेगा कमान #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की रिटेंशन लिस्ट जारी हो चुकी है. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले तो ट्रेडिंग के जरिए संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ा और रवींद्र जडेजा-सैम करन को राजस्थान रॉयल्स को सौंप दिया. वहीं, रिटेंशन के दौरान फ्रेंचाइजी ने अपने 9 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया. इतना ही नहीं रिटेंशन लिस्ट जारी करने के तुरंत बाद ही फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान का भी ऐलान कर दिया है.

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कौन करेगा?

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पूरी तरह से बदली हुई नजर आने वाली है. फ्रेंचाइजी ने ट्रेडिंग की और फिर 9 खिलाड़ियों को रिलीज भी कर दिया. चूंकि, CSK ने संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ने के लिए रवींद्र जडेजा और सैम करन जैसे खिलाड़ियों को ट्रेड किया.

तो क्रिकेट के गलियारों में चर्चा होने लगी की टीम संजू सैमसन को अपकमिंग सीजन में कप्तान बना सकती है. मगर, ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स ने ऐलान कर दिया है कि आईपीएल 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ ही फ्रेंचाइजी की कमान संभालेंगे.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Remaining Purse: मुंबई इंडियंस से कोलकाता नाइट राइडर्स तक, जानिए किस टीम के पर्स में है कितने पैसे

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में ऐसा है कप्तानी रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था और पिछले सीजन चोटिल होने के चलते वह शुरुआती मैचों के बाद एक्शन से बाहर हो थे, तो एक बार फिर धोनी ने टीम की कमान संभाली थी. गायकवाड़ ने अब तक 19 आईपीएल मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाली थी, जिसमें उन्होंने 8 मैचों में CSK को जीत दिलाई और 11 मैचों में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा.

ऐसी दिख रही है अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

रिटेन प्लेयर्स : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एम.एस. धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस

रिलीज प्लेयर्स : रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, सैम कुरेन, दीपक हुडा, विजय शंकर, शेख रशीद, मथीशा पथिराना, कमलेश नागरकोटी, राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ

ट्रेड प्लेयर्स: संजू सैमसन

ये भी पढ़ें: RCB Retention List IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 खिलाड़ियों को किया रिलीज, यहां देखिए पूरी लिस्ट

IPL 2026: रिटेंशन के तुरंत बाद CSK ने किया कप्तान का ऐलान, जानिए आईपीएल 2026 में कौन संभालेगा कमान




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button