Sport : IPL 2026 खत्म! वैभव सूर्यवंशी कब और किसके खिलाफ मैदान पर उतरेंगे? नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल #INA

Vaibhav Sooryavanshi When Will Play Next Match: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में तहलका मचा दिया. वैभव जब-जब मैदान पर उतरते, तब-तब हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिकी रहतीं. युवा बल्लेबाज का आईपीएल 2026 का सफर राजस्थान रॉयल्स के क्वालीफायर-2 मैच में मिली हार के साथ ही खत्म हो गया. मगर, यकीनन क्रिकेट फैंस अब वैभव की बल्लेबाजी को मिस करने वाले हैं. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि अगली बार वैभव सूर्यवंशी कब, कहां और किस टीम के खिलाफ खेलते नजर आने वाले हैं.

वैभव सूर्यवंशी अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे?

राजस्थान रॉयल्स के साथ ही वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 का सफर खत्म हो गया है. अब सवाल उठता है कि वैभव सूर्यवंशी कब एक्शन में नजर आएंगे. आपको बता दें, वैभव अब इंडिया ए के साथ श्रीलंका में खेली जाने वाली ट्राई सीरीज में हिस्सा लेगी. इस सीरीज में भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है और तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है. ऐसे में अब वैभव सूर्यवंशी 9 जून से एक्शन में नजर आएंगे.

ट्राई सीरीज में वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

इंडिया ए टीम जून में श्रीलंका जाने वाली है, जहां ODI फॉर्मेट में ट्राई सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में भारत, श्रीलंका के साथ अफगानिस्तान की टीम भी शामिल होगी. इंडिया ए इस सीरीज में पहला मैच 9 जून को खेला जाएगा. दूसरा मैच 11 जून को खेला जाएगा और तीसरा मैच 15 जून को खेला जाएगा. वहीं, इस सीरीज का फाइनल 21 जून को खेला जाएगा. इस सीरीज में एक बार फिर सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी और उनके बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है और मौजूदा समय में ऑरेंज कैप उन्हीं के पास है. आंकड़ों की बात करें, तो  इस सीजन 15 साल के वैभव ने 16 मैच खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में उन्होंने 237.30 की स्ट्राइक रेट और 48.50 के औसत से 776 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए. उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के लगाए. 

यहां देखें पूरा शेड्यूल

तारीखदिनमुकाबलावेन्यूसमय (IST)समय (GMT)
9 जून 2026मंगलवारIndia A vs Sri Lanka ARangiri Dambulla International Stadiumसुबह 10:00 बजे4:30 AM
11 जून 2026गुरुवारIndia A vs Afghanistan ARangiri Dambulla International Stadiumसुबह 10:00 बजे4:30 AM
13 जून 2026शनिवारAfghanistan A vs Sri Lanka ARangiri Dambulla International Stadiumसुबह 10:00 बजे4:30 AM
15 जून 2026सोमवारIndia A vs Sri Lanka ARangiri Dambulla International Stadiumसुबह 10:00 बजे4:30 AM
17 जून 2026बुधवारIndia A vs Afghanistan ARangiri Dambulla International Stadiumसुबह 10:00 बजे4:30 AM
19 जून 2026शुक्रवारAfghanistan A vs Sri Lanka ARangiri Dambulla International Stadiumसुबह 10:00 बजे4:30 AM
21 जून 2026रविवारट्राई सीरीज फाइनलRangiri Dambulla International Stadiumसुबह 10:00 बजे4:30 AM

ये भी पढ़ें: ‘वो हमें दूसरी ट्रॉफी जिताएंगे…’, वैभव सूर्यवंशी के लिए रियान पराग ने दिया ऐसा बयान, जो आते ही हो गया वायरल

IPL 2026 खत्म! वैभव सूर्यवंशी कब और किसके खिलाफ मैदान पर उतरेंगे? नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button