Sport : IPL 2026 में पहली बार बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, KKR और PBKS को मिला 1-1 अंक, टेबल में टॉप पर पहुंची पंजाब किंग्स #INA

KKR vs PBKS: बारिश की वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच रद्द हो गया है. दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट दे दिया गया है. आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा था. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स नें 3.4 ओवर में 25 रन ही बनाए थे, तभी बारिश शुरु हो गई, जिसके बाद रात करीब 11 बजे अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला किया.
KKR ने टॉस जीतकर चुनी थी बल्लेबाजी
पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के अपने फैसले से थोड़ा हैरान किया था. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने पारी आगाज किया, लेकिन कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही. पारी के दूसरे ही ओवर में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 झटके दिए.
कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत रही थी खराब
जेवियर बार्टलेट ने केकेआर की पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर फिन एलन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने उनका कैच पकड़ा. फिन एलन 7 गेंद पर सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद इस ओवर की आखिरी गेंद पर जेवियर बार्टलेट ने कैमरून ग्रीन को अपना शिकार बनाया. ग्रीन 2 गेंद पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
काफी इंतजार के बाद कोलकाता और पंजाब का मैच हुआ रद्द
इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3.4 ओवर में 2 विकेट पर 25 रन बनाए थे. अजिंक्य रहाणे 8 रन और अंगकृष रघुवंशी 7 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी बारिश शुरू हो गई. इसके बाद करीब रात 10:35 बजे बारिश रुकी, लेकिन आउटफील्ड गिला होने के कारण रात करीब 11 बजे अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला किया और दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ मिला.
We share the spoils tonight. pic.twitter.com/ZXZVFU6hZN
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 6, 2026
केकेआर और पंजाब को मिला 1-1 प्वाइंट
आईपीएल में एक मैच जीतने पर 2 अंक मिलते हैं. वहीं किसी वजह से मैच रद्द हो जाते है तो फिर दोनों टीमों के एक-एक अंक बांट दिए जाते हैं. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स को 1-1 प्वाइंट मिला. बारिश ने केकेआर को बचा लिया, क्योंकि इस मैच में भी पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी लग रहा था. इस सीजन के शुरुआत 2 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स हार गई थी. ऐसे में अब केकेआर को एक प्वाइंट मिल गया है.
Match 1⃣2⃣ between @KKRiders and @PunjabKingsIPL has been called off due . wet outfield 🌧️
Both teams get a point each.#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvPBKS pic.twitter.com/FpRpfljBpo
— IndianPremierLeague (@IPL) April 6, 2026
IPL 2026 के प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची पंजाब किंग्स
IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर 4 अंक हासिल किए थे. अब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश की वजह से मैच रद्द होने के कारण पंजाब किंंग्स को एक अंक मिल गया है. ऐसे में पंजाब किंग्स के पास अब 5 अंक हो गया है. इसी के साथ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स इस वक्त आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.
MATCH CALLED OFF 🌧️🤝
Rain has the final say as both captains shake hands, 1 point shared on the night!KKR get off the mark, while PBKS return . the top of the table 👀#TATAIPL 2026 👉 #RRvMI | TUE, 7 APR, 6:30 PM pic.twitter.com/JHvkaxCLtN
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 6, 2026
यह भी पढ़ें: KKR vs PBKS मैच में अपने ही बॉलर को चोटिल कर देते प्रभसिमरन सिंह, जिसे देख मुंह छुपाने पर मजबूर हुए श्रेयस अय्यर
IPL 2026 में पहली बार बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, KKR और PBKS को मिला 1-1 अंक, टेबल में टॉप पर पहुंची पंजाब किंग्स
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









