Sport : IPL 2026: आरसीबी के चैंपियन बनने पर गदगद हुए राजीव शुक्ला, अनुराग ठाकुर से लेकर मिथुन मन्हास तक जानें सभी का रिएक्शन #INA

IPL 2026 : भारतीय क्रिकेट की तमाम बड़ी हस्तियों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के आईपीएल 2026 का चैंपियन बनने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस कड़ी में भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा से लेकर बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला, आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल, बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया और बीसीसीआई प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास का नाम शामिल है. इन सभी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली 5 विकेट की जीत पर रिएक्शन दिया है. इन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
RCB की जीत पर अजय जडेजा का रिएक्शन
आरसीबी की जीत पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने कहा कि, ‘इस साल इन दोनों टीमों ने खूब मजा दिया लेकिन कोई एक ही टीम जीत सकती थी. सूर्यवंशी ने शानदार खेल दिखाया है. मैंने चेयरमैन जी से कहा कि अगर आप उसे अभी टीम में शामिल नहीं करेंगे, तो कब करेंगे? उम्र हो या न हो कोई इससे बेहतर क्या खेल सकता है’.
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: On the Royal Challengers Bengaluru defeating the Gujarat Titans by 5 wickets in the Indian Premier League, former Indian cricketer Ajay Jadeja says, “… This year both these teams gave a lot of fun. But only one team could have won…”
Further, on… pic.twitter.com/Ax3LruqmKP
— ANI (@ANI) May 31, 2026
अनुराग ठाकुर ने दी आरसीबी को बधाई
बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘सबसे पहले मैं RCB को बधाई देना चाहता हूं. वो लगातार दो बार चैंपियन बने और शायद यही क्रिकेट की सबसे अच्छी बात है कि स्टेडियम गुजरात में है. टीम गुजरात की है और लोकल टीम के साथ-साथ आरसीबी के भी यहां बहुत सारे फैंस थे’.
VIDEO | Ahmedabad, Gujarat: On IPL final, BJP leader and former Union Sports Minister Anurag Thakur says, “Firstly, I want . congratulate RCB. They became champions back-.-back, and perhaps this is the great thing about cricket, that the stadium is in Gujarat, the team is from… pic.twitter.com/f1Vmmof0gP
— Press Trust of India (@PTI_News) May 31, 2026
राजीव शुक्ला ने गुजरात टाइटंस को दी बधाई
बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने कहा कि, ‘यह एक शानदार फाइनल गेम था. फाइनल में पहुंचने वाली टीमें काबिल थीं. RCB ने लगातार दो ट्रॉफी जीती है. इसके साथ ही, मैं गुजरात टाइटन्स को भी बधाई देता हूं.
VIDEO | As RCB defend the IPL title, BCCI Vice President Rajeev Shukla says, “It was a great final game. The teams who reach finals were capable. It was a great match. It is matter of happiness that RCB won back . back, I congratulate them. Along with that, I congratulate… pic.twitter.com/zW6atAPP2p
— Press Trust of India (@PTI_News) May 31, 2026
अरुण धूमल ने की आरसीबी की तारीफ
आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि उन्होंने (RCB) अभी तो शुरुआत की है. उन्होंने पिछले साल भी यही कहा था कि यह बैक-टू-बैक होगा, और उन्होंने वैसा ही किया, जिस तरह से उन्होंने पूरे सीजन में खेला वह शानदार था. गुजरात टाइटन्स ने एक टीम के तौर पर बहुत अच्छा खेला’.
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: On the Royal Challengers Bengaluru defeating the Gujarat Titans by 5 wickets in the Indian Premier League, IPL Chairman Arun Dhumal, says, “… I think they’ve (RCB) just started. That’s what they said last year, that it’s gonna be back-.-back, and… pic.twitter.com/RqYheoCRC8
— ANI (@ANI) May 31, 2026
बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिन ने दी बधाई
बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि, ‘यह एक शानदार सीजन था. RCB को लगातार दो बार टूर्नामेंट जीतने के लिए बधाई. इसके साथ ही उन्होंने भारत के 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी बात की है.
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: On the Royal Challengers Bengaluru defeating the Gujarat Titans by 5 wickets in the Indian Premier League, BCCI secretary Devajit Saikia says, “It was a wonderful season… I hope all the fans have a lovely time during this IPL, and congratulations .… pic.twitter.com/XQwREerg7M
— ANI (@ANI) May 31, 2026
मिथुन मन्हास ने आरसीबी को बोली बड़ी बात
बीसीसीआई प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास ने कहा कि, ‘यह एक शानदार टूर्नामेंट है. इसे देखने में बहुत मजा आया और हम उम्मीद करते हैं कि यह आगे भी बढ़ता रहे और IPL भी ऊंचे लेवल पर बढ़ता रहे. मुझे लगता है कि वे (RCB) पिछले दो सीजन से अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, और एक यूनिट के तौर पर वे सच में बहुत अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. उन्हें बधाई’.
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: On the Royal Challengers Bengaluru defeating the Gujarat Titans by 5 wickets in the Indian Premier League, Mithun Manhas, BCCI President, says, “It’s a great tournament… It was a lot of fun . watch, and we hope it continues . grow and the IPL… pic.twitter.com/0rQXn4vXsC
— ANI (@ANI) May 31, 2026
कैसा रहा आईपीएल 2026 फाइनल का हाल
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच बीते रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला. इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बना पाई. आरसीबी ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और खिताबी मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया. इस जीत में विराट कोहली की 75 रनों की नाबादा पारी दर्ज थी.
ये भी पढ़ें : RCB की जीत पर फैंस ने काटा बबाल, सोशल मिला पर मचा धमाल, बेंगलुरु से लेकर पुणे तक जाने कैसा रहा जश्न का माहौल
IPL 2026: आरसीबी के चैंपियन बनने पर गदगद हुए राजीव शुक्ला, अनुराग ठाकुर से लेकर मिथुन मन्हास तक जानें सभी का रिएक्शन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









