Sport : IPL 2026: रोहित, सूर्या और हार्दिक ने लूटी महफिल, मुंबई इंडियंस के छठी बार चैंपियन बनाने का फूंका बिगुल #INA

IPL 2026: इंडियन क्रिकेट टीम के तीन बड़े स्टार रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या एक साथ मंच पर मौजूद हुए तो फैंस के बीच जोरदार जोश देखा गया. आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने खिलाड़ियों के लिए एक इवेंट ऑर्गेनाइज किया, जिसमें टीम के सीनियर से लेकर जूनियर तक सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इसके साथ ही टीम के कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट्स स्टाफ ने भी हिस्सा लिया. इस इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. 

मुंबई इंडियंस के इस इवेंट में स्टेज पर हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा को बुलाया और इवेंट में मौजूद फैंस ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया. इस इवेंट के मंच से रोहित ने एमआई के फैंस को एक बार फिर से चैंपियन बनाने का वाद किया और टीम के लिए छठी ट्रॉफी उठाने की बात भी की. इन तीनों स्टार्स के वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गए हैं. 

मुंबई इंडियंस ने फूंका जीत का बिगुल

इस इवेंट के दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव स्टेज पर थे. उन्होंने वहां से माइक से अनाउंसमेंट करके रोहित शर्मा को स्टेज पर बुलाया. इस दौरान रोहित शर्मा ने कहा, ‘हमारा साथ देने के लिए धन्यवाद. हम इस बार ट्रॉफी आपके लिए जितेंगे. इस बार नंबर 6’. 

इस मंच से रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने साफ कर दिया है कि वो आईपीएल 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा करने के लिए आ रहे हैं. इन दिनों ने जीत का बिगुल फूंक दिया है. इस इवेंट के दौरान हार्दिक और सूर्या जमकर मस्ती भी करते हुए नजर आएं. 

यहां पर रोहित शर्मा अपनी बेटी समायरा के साथ पहुंचे और उन्होंने जमकर मजा किया. तिलक वर्मा रोहित की बेटी को गोदी में लेकर एन्जॉय करते हुए नजर आए. इसके साथ ही हार्दिक पांड्या ने म्यूजिक पर डांस किया. वो स्टेज पर गदर काटते हुए नजर आए. 

मुंबई इंडियंस के अन्य खिलाड़ियों की वीडियो और फोटो

पांच बार पहले भी ट्रॉफी पर मुंबई कर चुकी है कब्जा

आपको बात दें कि मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पांच बार ट्रॉफी अपने नाम की है. रोहित शर्मा ने टीम को 5 बार आईपीएल का चैंपियन बनाया है. अब इस बार फिर से एमआई की टीम चैंपियन बनकर छठी बार ट्रॉफी जीतना चाहेगी. वहीं हार्दिक पांड्या भी टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहेगी. 

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के खिताब कुल 5 बार जीते हैं. उनके जीतने के साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 रहे हैं. यह टीम IPL इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है और लंबे समय तक रोहित शर्मा की कप्तानी में इन खिताबों को जीता है.

ये भी पढ़ें : IPL 2026: पंजाब किंग्स क्यों नहीं जीत पाई अब तक आईपीएल की ट्रॉफी, 18 सालों में लगातार दोहराई एक ही गलती

 

IPL 2026: रोहित, सूर्या और हार्दिक ने लूटी महफिल, मुंबई इंडियंस के छठी बार चैंपियन बनाने का फूंका बिगुल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close