Sport : IPL 2026: समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने रचा इतिहास, यूसुफ पठान और शाकिब अल हसन के बाद बनाया ये रिकॉर्ड #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 5वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बुधवार को खेला गया. इस मैच में दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हरा दिया. दिल्ली के लिए जीत के हीरो समीर रिजवी रहे, जिनका साथ पूरी तरह से ट्रिस्टन स्टब्स ने दिया. इन दोनों ने मिलकर अपनी टीम को जीत दिलाई और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया.
समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलकर शानदार साझेदारी कर यूसुफ पठान और शाकिब अल हसन के बाद इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया है. ऐसा करने वाली वो दूसरी जोड़ी बन गई है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऐसा करने वाली वो पहली जोड़ी बन गई है. तो आइए आपको इस रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं.
Coming up clutch in the chase 🫡
2⃣nd #TATAIPL FIFTY for Sameer Rizvi 🔥#DC require 36 runs from 36 deliveries.
Updates ▶️ https://t.co/lfP7dRNKfg#KhelBindaas | #LSGvDC pic.twitter.com/RwdBwoyH1m
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2026
समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने रचा इतिहास
लखनऊ और दिल्ली के बीच खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत की टीम ने 18.4 ओवर में 141 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 4.3 ओवर तक 26 रन पर अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद समीर रिजवी क्रीज पर आए और उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर टीम के लिए 119 रनों की नाबाद साझेदारी की और कोई अन्य विकेट बिना खोए टीम को 6 विकेट से मैच जीता दिया. इस साझेदारी के साथ ही इन दोनों ने 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.
ये 119* रन की पार्टनरशिप आईपीएल की एक पारी में 30 रन से कम पर चार विकेट गिरने के बाद किसी जोड़ी की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है. इससे पहले साल 2016 में ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यूसुफ पठान और शाकिब अल हसन ने गुजरात लायंस के खिलाफ 134* रन जोड़े थे.
इसके साथ ही समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच 119* रन की पार्टनरशिप दिल्ली कैपिटल्स की इंडियन प्रीमियर लीग में 5वें विकेट या उससे कम के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है, जो पिछले साल बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स की 111* रन की साझेदारी से बेहतर है.
Rebuild 🔛
Sameer Rizvi 🤝 Tristan Stubbs with a crucial 50-run partnership 👏#DC need 65 runs from 60 deliveries
Updates ▶️ https://t.co/lfP7dRNKfg#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvDC pic.twitter.com/bFMXYtAmZq
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2026
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में दिल्ली ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 141 रनों पर ढेर हो गई. इस लक्ष्य को दिल्ली ने 17.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 145 पर बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली. टीम के लिए समीर रिजवी ने 70 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 39 रनों की नाबाद पारी खेली.
ये भी पढ़ें : LSG vs DC: लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने मचाया धमाल, फिर भी क्यों नहीं मिला उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच, जानें वजह
IPL 2026: समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने रचा इतिहास, यूसुफ पठान और शाकिब अल हसन के बाद बनाया ये रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









