Sport : IPL 2026 के बीच ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के नॉमिनी घोषित, बुमराह समेत दो भारतीय खिलाड़ियों में कड़ी टक्कर #INA

ICC Player of the Month: इस समय क्रिकेट फैंस इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांच में पूरी तरह डूबे हुए हैं. हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं और टीमें प्लेऑफ की दौड़ में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं. इसी बीच इंटरनेशनल क्रिकेट की दुनिया से भी बड़ी खबर सामने आई है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मार्च 2026 के ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड के लिए तीन खिलाड़ियों के नाम घोषित कर दिए हैं. तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं.
दो भारतीय और एक अफ्रीकी प्लेयर शामिल
इस बार खास बात यह है कि इस रेस में भारत के दो स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और संजू सैमसन (Sanju Samson) शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. इनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन (Connor Esterhuizen) भी इस अवॉर्ड के लिए नामांकित किए गए हैं.
Two stars of the #T20WorldCup and an impressive young batter are in the running for the ICC Men’s Player of the Month award for March 2026 💪
Read more 👇https://t.co/OIFnI6j6hC pic.twitter.com/LKfn8BEtxq
— ICC (@ICC) April 6, 2026
संजू सैमसन
अगर बात करें संजू सैमसन की, तो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी. वे पूरे टूर्नामेंट में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बने थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में उन्होंने नाबाद 97 रन की शानदार पारी खेली. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन बनाए और फाइनल में भी टीम के लिए 89 रनों का योगदान दिया. सैमसन ने तीन बड़े मुकाबलों में कुल 275 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 199.27 का रहा. लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते वे बैक-टू-बैक ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी बने और ICC की T20 रैंकिंग में टॉप 20 में जगह बनाने में सफल रहे.
यह भी पढ़ें- सिक्स को छोड़िए, ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर-1 पर CSK का प्लेयर
जसप्रीत बुमराह
वहीं जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया. वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट झटके और उनकी औसत 12.42 रही. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर 4 विकेट लेना रहा. बुमराह की इकॉनमी भी शानदार रही, जो 6.21 थी. खास बात यह है कि फाइनल मुकाबले में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता था.
कोनॉर ईस्टरह्यूजेन
तीसरे नॉमिनी कोनॉर ईस्टरह्यूजेन ने भी अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने 5 मैचों में 200 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. उनका स्ट्राइक रेट 145.98 का रहा.
A maiden T20I series . remember for Connor Esterhuizen ✨ pic.twitter.com/NUXiWC8D4F
— ICC (@ICC) March 26, 2026
अब देखना दिलचस्प होगा कि इन तीनों में से ICC का ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड किसे मिलता है.
यह भी पढ़ें- कौन है IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाला बल्लेबाज? IPL 2012 में जड़े गए थे मैक्सिमम सिक्स
IPL 2026 के बीच ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के नॉमिनी घोषित, बुमराह समेत दो भारतीय खिलाड़ियों में कड़ी टक्कर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









