Sport : IPL 2026: एक दिन में मची उथल-पुथल, CSK, SRH और KKR को मिला रिप्लेसमेंट, तो DC और RCB को लगा बड़ा झटका #INA

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत होने से पहले ही कई टीमों को बड़े झटके लग चुके है. कुछ स्टार खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं, तो कुछ शुरुआती मैचों से बाहर हुए हैं. वहीं कुछ खिलाड़ियों ने आईपीएल 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. जो खिलाड़ी बाहर हुए हैं उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी हो रहा है. मंगलवार, 24 मार्च के दिन आईपीएल 2026 के लिए बहुत उथल-पुथल वाला रहा.
KKR ने आकाश दीप के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आकाश दीप आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. वो लम्बर स्ट्रेस इंजरी के कारण सीजन से बाहर हो गए हैं. अब केकेआर ने आकाश दीप के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को अपने टीम में शामिल किया है. उन्हें 30 लाख रुपये में केकेआर ने अपने साथ जोड़ा है. केकेआर ने 24 मार्च को पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी.
Left-arm thunder, now dipped in purple and gold 💜
*Saurabh Dubey joins as a replacement for Akash Deep, as the latter has been ruled out of the TATA IPL 2026 season. We wish Akash Deep a speedy recovery.
[Ami KKR] pic.twitter.com/tfUt3eJmUd— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 24, 2026
SRH में जैक एडवर्ड्स को डेविड पायने ने किया रिप्लेस
सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले जैक एडवर्ड्स के रूप में बड़ा झटका लगा था. वो चोटिल होने की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. अब 24 मार्च को SRH ने जैक एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है. जैक एडवर्ड्स की जगह सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के डेविड पायने को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है. हैदराबाद की टीम ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है.
Jack Edwards has been ruled out of the season due . injury. Get well soon, Jack! 🫶
David Payne has been named as the replacement player for TATA IPL 2026 🔥 pic.twitter.com/iD3F5oNkId
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 24, 2026
CSK में नाथन एलिस को स्पेंसर जॉनसन ने किया रिप्लेस
चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस के रूप में बड़ा झटका लगा था. एलिस भी इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है. आज 24 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स ने नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में शामिल किया है.
🚨 . 🚨@ChennaiIPL pick a player replacement for the injured Nathan Ellis for the upcoming #TATAIPL.
More details 🔽https://t.co/CJfaq3mpvo
— IndianPremierLeague (@IPL) March 24, 2026
RCB के यश दयाल ने आईपीएल 2026 से नाम लिया वापस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल ने आईपीएल 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है. RCB के डायरेक्टर मो बोबाट ने कहा कि वह इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. पर्सनल दिक्कतों की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया है. अब देखने वाली बात होगी कि फ्रेंचाइजी उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कब करती है?
🚨RCB TEAM BUS FOR IPL 2026🚨
RCB has removed Yash Dayal from the poster and has also sidelined him.🤯 pic.twitter.com/6wXgfQHqlo
— Sam (@Cricsam01) March 21, 2026
बेन डकेट ने IPL 2026 से नाम लिया वापस
आईपीएल 2026 से इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज बेन डकेट ने भी अपना नाम वापस ले लिया है. 24 मार्च को उन्होंने यह जानकारी दी. वो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट पर फोकस करने के लिए आईपीएल 2026 से अपने नाम वापस लिया है. आपको बता दें कि आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेट को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब उन्होंने IPL 2026 का सीजन छोड़ने का फैसला किया है. बेन डकेट पर बीसीसीआई 2 या 3 साल आईपीएल खेलने पर बैन लगा सकती है.
⚡️BEN DUCKETT’S STATEMENT⚡️
“Representing England is something I have dreamed of since I was a child, and I want . give everything I can . English cricket. To do that, I need . ensure I am in the best possible place physically and mentally ahead of the summer. I would like… https://t.co/KLEw3mUWWN
— Cricbuzz (@cricbuzz) March 24, 2026
यह भी पढ़ें: IPL 2026 से ठीक पहले कितने में बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम! जानें कौन है नया मालिक, जिसके पास अब है 100% शेयर
IPL 2026: एक दिन में मची उथल-पुथल, CSK, SRH और KKR को मिला रिप्लेसमेंट, तो DC और RCB को लगा बड़ा झटका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









