Sport : IPL Trophy: सोने-चांदी से बनी हुई है आईपीएल ट्रॉफी, जानिए कितनी है इसकी चमचमाते कप की कीमत #INA

IPL Trophy: दुनिया की सबसे अमीर फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग आईपीएल का 18वां सीजन खत्म हो गया है. 17 साल का सूखा खत्म कर इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चमचमाती हुई आईपीएल ट्रॉफी उठाई. मगर, क्या कभी आपने सोचा है कि ये सुनहरी ट्रॉफी किस धातु से बनी हुई है? इसकी कीमत कितनी हो सकती है? तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको आईपीएल ट्रॉफी के बारे में बताते हैं. हम ना केवल आपको उसकी कीमत के बारे में बताएंगे बल्कि साथ ही ये भी बताएंगे कि आईपीएल ट्रॉफी पर संस्कृत भाषा में क्या लिखा है और खिताबी जीत दर्ज करने वाली टीमों में से कौन इस ट्रॉफी को रखता है.

IPL Trophy की कीमत कितनी है?

आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों की सैलरी करोड़ों-लाखों में होती है, क्योंकि इस फ्रेंचाइजी लीग में एक फ्रेंचाइजी को अपनी टीम बनाने के लिए 120 करोड़ रुपये खर्च करने की आजादी है. ऐसे में 10 टीमों की जंग के बाद जो टीम ट्रॉफी उठाती है, उसे प्राइज मनी में भी 20 करोड़ रुपये मिलते हैं. तो सवाल उठता है कि इस ट्रॉफी की कीमत भला क्या होगी?

इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें, तो हर साल विनर को मिलने वाली उस ट्रॉफी सोने और चांदी से बनी हुई है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस ट्रॉफी की कीमत 30 से 50 लाख रुपये के करीब है.

ट्रॉफी पर लिखी है एक खास बात

आईपीएल विजेता को मिलने वाली चमचमाती ट्रॉफी में संस्कृत में कुछ शब्द लिखे होते हैं, जिसके बारे में जानकर आप भी इस टूर्नामेंट के उद्देश्य को समझ सकते हैं. दरअसल, संस्कृत में यत्र प्रतिभा अवसरा प्राप्तोतिहि लिखा है, जिसका मतलब है कि जहां प्रतिभा और अवसर का मिलन होता है.

कौन अपने पास रखता है ट्रॉफी

बीसीसीआई की ओर से चैंपियन कैप्टन को ट्रॉफी सौंपी जाती है. लेकिन, कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि जश्न मनाने के बाद बोर्ड ट्रॉफी को वापस ले लेता है और विनर टीम को इसकी रेप्लिका दे दी जाती है. अगर आप ट्रॉफी को गौर से देखें, तो नीचे हर सीजन की चैंपियन टीम का नाम मेंशन है. असल में, चैंपियन बनने वाली टीम का नाम मेटल के स्टिकर से ट्रॉफी में लगा दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: विराट-अनुष्का के बॉडीगार्ड भी करते हैं करोड़ों की कमाई, डॉक्टर, इंजीनियर्स से भी ज्यादा लेते हैं सैलरी

IPL Trophy: सोने-चांदी से बनी हुई है आईपीएल ट्रॉफी, जानिए कितनी है इसकी चमचमाते कप की कीमत




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button