Sport : IPL के स्टार ऑलराउंडर ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, पावर हिटिंग के लिए था फेसम #INA

Krishnappa Gowtham Retirement: आईपीएल में धमाल मचाने वाले और कर्नाटक के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपने 14 साल के क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया है. कृष्णप्पा गौतम आईपीएल में कई टीमों के लिए खेले हैं. उन्हें पावर हिटिंग शानदार ऑफ-स्पिन गेंदबाजी के लिए जाना जाता था.
कृष्णप्पा गौतम ने साल 2012 में रणजी ट्रॉफी से फर्स्ट क्लास में अपना डेब्यू किया था. उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ कर्नाटक के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने अपने पहले ही मैच में सुरेश रैना जैसे बल्लेबाजों को आउट किया था. इसके अलावा उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर कर्नाकट की सीनियर टीम में अपनी जगह बनाई थी.
रणजी ट्रॉफी 2016-17 का सीजन कृष्णप्पा गौतम के करियर का टर्निंग पॉइंट रहा था. उन्होंने इस सीजन 8 मैचों में कुल 27 विकेट चटकाए थे. उन्होंने बल्लेबाजी में भी कमाल किया था. उन्होंने असम के खिलाफ अपने करियर का पहला शतक लगाया था. कृष्णप्पा गौतम को टीम इंडिया के लिए ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए सिर्फ एक वनडे मैच खेला है. इस मैच में उन्होंने एक विकेट चटकाए थे.
IPL के स्टार ऑलराउंडर ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, पावर हिटिंग के लिए था फेसम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










