Sport : इरफान पठान ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम, इन 5 खिलाड़ियों की कराई सरप्राइज एंट्री, रोहित शर्मा पर लटकी तलवार #INA

India Squad for 2027 ODI World Cup : टीम इंडिया 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाली है. इस वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए कई खिलाड़ी अपनी लगातार दावेदारी पेश कर रहे हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर और दिग्गज खिलाड़ियों की जगह भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है. ऐसे में कई युवा खिलाड़ी भी वनडे वर्ल्ड कप के स्क्वाड में जगह बनाने का सपना देख रहे हैं, इसमें गुरनुर बराड़, प्रिंस यादव, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्ष दुबे जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.
क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ी लगातार आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम चुन रहे हैं. इसी कड़ी में अब एक और बड़ा नाम जुड़ चुका है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया का 15 मेंबर स्क्वाड चुना है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारे में भी जमकर बात की है.
इरफान पठान ने 2027 वर्ल्ड कप के लिए चुना टीम इंडिया का स्क्वाड
इंडियन कमेंटेटर इरफान पठान ने साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपना स्क्वाड चुन लिया है. उन्होंने अपनी टीम में शुभमन गिल को कप्तान रखा है. वहीं श्रेयस अय्यर को उपकप्तान रखा है. इसके साथ ही टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर बल्लेबाजों को भी मौका दिया गया है.
इरफान पठान ने टीम में सिर्फ 2 प्रमुख स्पिन गेंदबाजों को मौका दिया है. इसमें कुलदीप यादव और अक्षर पटेल का नाम शामिल है. इरफान ने अपनी टीम से अनुभवी स्पिनर रविंद्र जडेजा को बाहर रखा है. उनकी जगह पर अक्षर को मौका दिया है. इसके अलावा उन्होंने टीम में बतौर पेस ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी दोनों की जगह दी है.
इरफान पठान की टीम में साउथ अफ्रीका की तेज गति और उछाल वाली पिचों को देखते हुए 4 तेज गेंदबाजों की जगह मिली है. इरफान पठान ने टीम से लगातार बाहर चल रहे मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की वापसी कराई है. इसके साथ ही हर्षित राणा को भी मौका दिया है. वहीं इरफान की टीम में जसप्रीत बुमराह भी मौजूद हैं.
🚨 Irfan Pathan Picks His India Squad for the 2027 ODI World Cup🚨
1. Rohit Sharma 2. Shubman Gill (C) 3. Virat Kohli 4. Shreyas Iyer 5. KL Rahul 6. Hardik Pandya 7. Axar Patel 8. Kuldeep Yadav 9. Jasprit Bumrah 10. Mohammed Siraj 11. Mohammed Shami 12. Ishan… pic.twitter.com/rjVuk8Ke3Q
— Central Cricket (@arshdeep3444) July 22, 2026
2027 वर्ल्ड कप के लिए इंडिया का स्क्वाड
1. रोहित शर्मा
2. शुभमन गिल (कप्तान)
3. विराट कोहली
4. श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)
5. केएल राहुल (विकेटकीपर)
6. हार्दिक पांड्या
7. अक्षर पटेल
8. कुलदीप यादव
9. जसप्रीत बुमराह
10. मोहम्मद सिराज
11. मोहम्मद शमी
12. ईशान किशन (विकेटकीपर)
13. नीतीश कुमार रेड्डी
14. यशस्वी जायसवाल
15. हर्षित राणा
🚨 IRFAN PATHAN’S INDIA SQUAD FOR THE 2027 ODI WORLD CUP 🚨
🔹Irfan Pathan has backed a blend of experience and youth for India’s 2027 World Cup squad.
🚨Squad:
1.Rohit Sharma
2.Shubman Gill (C)
3.Virat Kohli
4.Shreyas Iyer
5.KL Rahul
6.Hardik Pandya
7.Axar Patel
8.Kuldeep… pic.twitter.com/FizvVlxoex— Indian cricket (@Cricketpaglu45) July 22, 2026
इन दो खिलाड़ियों को इरफान ने दी सरप्राइज एंट्री
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के टीम इंडिया के अपने स्क्वाड में इरफान पठान ने यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा को एंट्री दी है. यशस्वी टीम में बतौर तीसरे ओपनर शामिल किए गए हैं. वो अगर रोहित और गिल नहीं खेल पाते तो पारी की शुरुआत करेंगे. वहीं एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के तौर पर इरफान ने हर्षित को भी मौका दिया है.
ये भी पढ़ें : ‘वो तेज बल्लेबाजी नहीं करते, मैं निराश हूं…’ विराट कोहली पर पूर्व क्रिकेटर ने दिया ऐसा बयान हो गया वायरल, जानिए क्या कहा?
इरफान पठान ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम, इन 5 खिलाड़ियों की कराई सरप्राइज एंट्री, रोहित शर्मा पर लटकी तलवार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,