Sport : इरफान पठान ने छिड़का पाकिस्तान के जख्मों पर नमक, तो यूजर्स को आ गया मजा, बोले-'अरे संडे से पहले ही निपटा दिया' #INA

Irfan Pathan On Pakistan Lost: महिला एशिया कप 2026 में शनिवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला गया. चेपाक में खेले गए इस मुकाबले को भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत लिया. पहले पाकिस्तान को 55 के स्कोर पर ऑलआउट किया और फिर 7 विकेट से मैच अपने नाम किया. एक ओर पाकिस्तान को हार मिली, तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने पोस्ट करके पाकिस्तान के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है.

इरफान पठान ने पोस्ट कर छिड़का पाकिस्तान के जख्मों पर नमक

भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर अपने खास अंदाज में तंज कसा. उन्होंने एक्स पर लिखा- “आज रविवार है क्या?” पठान का यह पोस्ट तुरंत चर्चा में आ गया और इसे 2025 पुरुष एशिया कप से जोड़कर देखा जाने लगा.

तब भारत और पाकिस्तान की टीमें लगातार तीन रविवार को आमने-सामने आई थीं. भारत की जीत के बाद पठान ने तब भी पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हुए लिखा था, “संडे कैसा रहा, पड़ोसियों?” अब महिला टीम की बड़ी जीत के बाद पठान का नया ‘संडे’ वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो गया.

ऐसा रहा मैच का हाल

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की. दुबई में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम भारतीय स्पिनरों के सामने सिर्फ 55 रन पर सिमट गई. भारत की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत ने 3-3 विकेट, जबकि दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 8.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 57 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए में अपना दबदबा कायम रखा और पाकिस्तान के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड भी बरकरार रखा.

इरफान पठान के पोस्ट पर आए ऐसे रिएक्शंस

ये भी पढ़ें: 5 चौके, एक छक्का… फाइनल मैच में गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, छक्के-चौकों बारिश कर इतने रन बनाकर हुए आउट

इरफान पठान ने छिड़का पाकिस्तान के जख्मों पर नमक, तो यूजर्स को आ गया मजा, बोले-'अरे संडे से पहले ही निपटा दिया'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button