Sport : ईशान किशन ने एशियन गेम्स 2026 में मचाई तबाही, श्रीलंका के खिलाफ 2 चौके और 4 छक्के ठोक जड़ा तूफानी अर्धशतक #INA

Ishan Kishan : भारत के 28 वर्षीय बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज ईशान किशन ने एशियन गेम्स 2026 में धमाल मचा दिया है. उन्होंने अपने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जड़ दी है. ईशान के बल्ले से अर्धशतकीय पारी भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल-2 में आई है. उन्होंने भारतीय पारी को संभालते हुए आगे बढ़ाया और तूफानी अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. बिहार का लाल इस समय भी क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहा है.
दरअसल, आज यानी 1 अक्टूबर (गुरुवार) भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल-1 एशियन गेम्स 2026 में खेला जा रहा है. इस मैच में श्रीलंका के कप्तान सहन अराचिगे ने टॉस जीता और भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. टीम के लिए ईशान किशन ने मुश्किल वक्त में शानदार पारी खेली और टीम को अच्छे स्कोर की ओर पहुंचाया.
Leading the way for #TeamIndia 👏
Ishan Kishan brings up a 33-ball half-century in the semi-final 🔝
Updates ▶️ https://t.co/DjHV9q6htT#AsianGames | @ishankishan51 pic.twitter.com/4vR35HRQKs
— BCCI (@BCCI) October 1, 2026
ईशान किशन ने लगाया अर्धशतक
इस मैच में ईशान किशन वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद टीम के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए आए. उन्होंने अय्यर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़या और फिर अक्षर पटेल और शिवम दुबे के साथ अपनी पारी को बुना. ईशान किशन इस मैच में 33 बॉल में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपने 50 रन पूरे कर अर्धशतक पूरा किया.
1️⃣0️⃣0️⃣ up in the 13th over.
Axar Patel and Ishan Kishan are in the middle for #TeamIndia 🤝
Updates ▶️ https://t.co/DjHV9q6htT#AsianGames | @ishankishan51 | @akshar2026 pic.twitter.com/Z7FEsJa18M
— BCCI (@BCCI) October 1, 2026
ईशान किशन अभी भी क्रीज पर मौजूद
ईशान किशन इस समय तक 41 बॉल में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 69 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. उनका साथ शिवम दुबे 3 दे रहे हैं. भारत अब तक यानी 18.2 ओवर में 6 विकेट पर 151 रन बना चुकी है. टीम के लिए उनके अलावा सबसे ज्यादा रन वैभव सूर्यवंशी ने बनाए हैं.
इन खिलाड़ियों ने भी बनाए भारत के लिए रन
इस मैच में भव सूर्यवंशी 21 बॉल में 38 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 6 चौके और 2 छ्कके अपनी पारी के दौरान लगाए. इस पारी के दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट 180.95 का रहा था. वैभव के अलावा अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने 7-7 रन बनाए. वहीं श्रेयस अय्यर 13, अक्षर पटेल 8, तिलक वर्मा 2 और शिवम दुबे 3 रन बनाकर आउट हुए.
A fiery cameo by Vaibhav Sooryavanshi up top 🔥
He walks back for 38(21) and #TeamIndia are 62/3 after 7 overs.
Updates ▶️ https://t.co/DjHV9q6htT#AsianGames pic.twitter.com/bmBm1W8Acn
— BCCI (@BCCI) October 1, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत –वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.
श्रीलंका – लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवेरा (विकेट कीपर), एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, चामिका करुणारत्ने, वानुजा सहान, विजयकांथ व्यासकांथ, थारिंडु रत्नायके, बिनुरा फर्नांडो.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान ने बांग्लादेश के हराकर बनाई एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह, भारत से हो सकती है गोल्ड मेडल के लिए टक्कर
ईशान किशन ने एशियन गेम्स 2026 में मचाई तबाही, श्रीलंका के खिलाफ 2 चौके और 4 छक्के ठोक जड़ा तूफानी अर्धशतक
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,