Sport : हो गया तय! टीम इंडिया का बांग्लादेश के साथ होगा सेमीफाइनल, जानिए कब और कितने बजे खेला जाएगा मैच #INA

Womens Asia Cup 2026 Semi Final : महिला एशिया कप 2026 का खेल काफी रोमांचक हो चुका है. अब तक हमें एशिया कप की 2 सेमीफाइनलिस्ट टीमें मिल चुकी हैं. ग्रुप ए से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है. वहीं ग्रुप बी सेमीफाइनल में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने जगह बनाई है. अब तक हमें एशिया कप की दो सेमीफाइनलिस्ट टीम मिल चुकी हैं. अब दो सेमीफाइनलिस्ट टीमें कौन सी होंगे. ये तो आने वाला वक्त ही बताएंगा लेकिन उससे पहले हम आज आपको बताने वाले हैं कि भारत का सेमीफाइनल मैच किस टीम से होगा और ये मुकाबला कब और कितने बजे शुरू होगा.
भारत और बांग्लादेश में होगा सेमीफाइनल
टीम इंडिया महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल-1 में खेलेगी. क्योंकि ग्रुप ए से टॉप करने के बाद भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल-1 खेलना पड़ेगा. ग्रुप ए में टॉप करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला सेमीफाइनल में ग्रुप बी में दूसरे नंबर की टीम से होने वाला है.
ग्रुप बी से श्रीलंका क्रिकेट टीम ने टॉप किया है. श्रीलंका नंबर-1 पर हैं और बांग्लादेश नंबर-2 पर हैं. अब बांग्लादेश का मैच बाकी है. उसे अपना एक मैच यूएई से खेलना है. इस मैच को अगर बांग्लादेश क्रिकेट टीम जीत जाती है तो वो भारत के साथ सेमीफाइनल-1 में खेलेगी. क्योंकि ग्रुप ए की नंबर-1 टीम ग्रुप बी की नंबर-1 टीम के साथ खेलेगी. ऐसे में सेमीफाइनल-1 में भारत और बांग्लादेश के बीच होने की बहुत ज्यादा उम्मीद हैं.
Bowlers shined and helped set up a close contest between Sri Lanka and Bangladesh 👏
More 👉 https://t.co/VtQUxIAyZE
📸: @ACCMedia1 pic.twitter.com/4wo3etUjEn
— ICC (@ICC) September 6, 2026
कब और कितने बजे होगा सेमीफाइनल-1
भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल-1 होनें की पूरी संभावना है. ये मुकाबला दोनों टीमों के बीच 10 सितंबर होने वाला है. गुरुवार को भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल-1 खेला जाएगा. ये मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे होगी. वहीं इस मुकाबले का टॉस 7:30 बजे होगा.
भारत और बांग्लादेश दोनों के पास सेमीफाइनल-1 को जीतकर फाइनल में जगह बनाने का मौका होगा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश के सामने काफी मजबूत है. ऐसे में भारत के पास महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बनाना का बेहतरीन मौका होगा.
#TeamIndia spinners on a roll with the ball 🥳
Shafali Verma 🤝 Sree Charani 🤝 Prema Rawat 🤝 Deepti Sharma
Updates ▶️ https://t.co/1WHHWPMe2o#WomensAsiaCup pic.twitter.com/veFeRXIs6V
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026
सेमीफाइनल-2 में किन टीमों में होगा मुकाबला
महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में श्रीलंका क्रिकेट टीम खेलने वाली है. उसकी टक्कर पाकिस्तान से होने की उम्मीद की जा रही है. ग्रुप बी से नंबर-1 पर रहकर श्रीलंका क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल-2 में जगह बनाई है. अब उसकी टक्कर पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम से होगी. जो ग्रुप ए में नंबर-2 पर है. आज पाकिस्तान का मुकाबला हांगकांग चाइना से है. अब पाकिस्तान अगर आसानी से जीत जाती है तो, वो सेमीफाइनल-2 में पहुंच जाएगी.
The spinners brought their A-game tonight and have put India within touching distance of two more points. Pakistan will need something special early in the second half . turn this around. Stay tuned!👊#DPWorldWomensAsiaCup2026 #INDWvPAKW #ACC pic.twitter.com/B0LTo7E9za
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 5, 2026
महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल
पहला सेमीफाइनल: 10 सितंबर 2026, बुधवार (रात 8:00 बजे भारतीय समयनुसार) दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
दूसरा सेमीफाइनल: 11 सितंबर 2026, गुरुवार (रात 8:00 बजे भारतीय समयनुसार) – दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
ये भी पढ़ें : UP T20 लीग जीतकर रिंकू सिंह की टीम पर हुई पैसों की झमाझम बारिश, जानिए प्राइज मनी में मिले कितने करोड़ रुपये
हो गया तय! टीम इंडिया का बांग्लादेश के साथ होगा सेमीफाइनल, जानिए कब और कितने बजे खेला जाएगा मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,