Sport : हो गया तय! किस टीम के साथ होगा RCB का फाइनल, हर्षा भोगले ने बताया IPL 2026 की चैंपियन का नाम #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल किन टीमों के बीच खेला जाएगा. उनके नाम का ऐलान हर्षा भोगले कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने उस टीम का नाम भी बता दिया है, जो आईपीएल 2026 फाइनल जीतकर चैंपियन बनने वाली है. उन्होंने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर से पहले बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. अपने इस बयान में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 के फाइनल में टक्कर देने वाली टीम के नाम का खुलासा किया है.
इसके साथ ही हर्षा भोगले ने उस टीम के नाम का ऐलान भी किया है, जो आरसीबी जैसी मजबूत टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर सकती है. उन्होंने उस टीम पर दावं लगाया है, जो आज आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर खेलने वाली है. ये टीम कौन सी है और भोगले ने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
Bring the cheers, bring the vibe 🥳
We’re #Eliminator Ready! 🤩#TATAIPL | #TheFinalLeap | #SRHvRR | @SunRisers | @rajasthanroyals pic.twitter.com/Dd3SroEQKR
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
कौन सी टीम RCB को फाइनल में दे सकती है मात
हर्षा भोगले ने कहा कि, ‘सनराइजर्स हैदराबाद इस समय बहुत मजबूत दिख रही है. हम सब जानते थे कि उनके पास टॉप पर जबरदस्त बैटिंग है लेकिन सरप्राइज पैकेज उनकी बॉलिंग रही है. सब कह रहे थे कि कॉम्पिटिशन में उनका बॉलिंग अटैक सबसे कमजोर है, अचानक RR के उस गेम ने उनकी बॉलिंग की ताकत दिखा दी. पैट कमिंस की वापसी से उनकी बॉलिंग और मजबूत हुई और वह हमेशा ऐसा ही जबरदस्त काम करते हैं. यह SRH साइड अकेली ऐसी टीम है जो मजबूत RCB को हरा सकती है. वे इस सीजन में बहुत मजबूत दिख रहे हैं’.
HARSHA BHOGLE BACKS SUNRISERS HYDERABAD TO BEAT RR [Cricbuzz]
He said : Sunrisers Hyderabad is looking too strong at the moment. We all knew that they had that explosive batting at the top but the surprise package have been their bowling. Everybody was saying that they have the… pic.twitter.com/t9E2aF1gzf
— Akshat (@Akshatgoel1408) May 27, 2026
हर्षा भोगले ने अपने इस बयान से दबे शब्दों में कहा दिया है कि, सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स को हराकर क्वालीफायर 2 में प्रवेश करेगी और फिर क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बनाएंगी. जहां पर उसका मुकाबला आरसीबी से होगा.
Ready . give our everything 💪🧡 pic.twitter.com/p7Yd2cSBGb
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) May 27, 2026
हर्षा भोगले की माने तो एकमात्र टीम सनराइजर्स हैदराबाद है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी मजबूत टीम को हरा सकता है. ऐसे में वो अपने बयान से भले ही साफ तौर पर नहीं लेकिन दबे शब्दों में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 की विजेता बता रहे हैं.
ये भी पढ़ें : Explainer: IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट के प्रेशर में क्या होता है अंतर? जानिए क्यों बड़े मंच पर बिखर जाती हैं टीमें
हो गया तय! किस टीम के साथ होगा RCB का फाइनल, हर्षा भोगले ने बताया IPL 2026 की चैंपियन का नाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









