Sport : हो गया साबित! विराट को क्यों कहते हैं बॉस, इतिहास के पन्नों में कोहली समेत इन 5 खिलाड़ियों का नाम दर्ज #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हो चुकी है. इस सीजन के पहले ही मैच में विराट कोहली ने धमाल मचा दिया. उन्होंने बल्लेबाज करते हुए तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली और अपनी टीम को मैच जिता दिया. उनके सामने सनराइजर्स हैदराबाद का बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया और 15.4 ओवर में ही गिव अप कर गया. एसआरएच के गेंदबाज 202 के लक्ष्य को भी विराट कोहली से नहीं बचा पाए. इस मैच में विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया कर लिया है. 

विराट कोहली ने नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

इस मैच में विराट कोहली आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए आए. उन्होंने 38 बॉलों का सामना किया और 69 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के भी आए. इस पारी में उनका स्ट्राइर रेट 181.57 का रहा, इसके साथ ही वो आईपीएल के इतिहास में रनों का पीछे करते हुए चेज के दौरान 4000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. 

विराट कोहली आईपीएल में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अब उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ अपनी इस शानदार पारी की बदौलत 4000 से अधिक रन चेज करते हुए बना लिए हैं. उनके नाम चेज करते हुए इस वक्त 4027 रन है. उनके अलावा चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा, शिखर धवन और रॉबिन उथप्पा जैसे तीन अन्य भारतीयों का नाम भी दर्ज हैं. 

IPL में चेज में सबसे ज्यादा रन

  • 4027 – विराट कोहली
  • 3285 – डेविड वॉर्नर
  • 3238 – रोहित शर्मा
  • 2843 – शिखर धवन
  • 2832 – रॉबिन उथप्पा

कैसा रहा RCB vs SRH मैच का हाल

इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. सनराइजर्स हैदराबाद जब बल्लेबाजी करने आई तो उनकी शुरुआत खराब रही और अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेज और नीतीश रेड्डी जल्द पवेलियन लौट गए और जैकब डफी का शिकार बने. इसके बाद ईशान किशन 80, अनिकेश वर्मा 43 ने टीम को 201 तक पहुंचाने में मदद की. 

इसके बाद आरसीबी ने 202 रनों के लक्ष्य को विराट कोहली 69, देवदत्त पडिक्कल 61 और रजत पाटीदार 31 की बदौलत 15.4 ओवर में हासिल कर लिया. विराट ने नाबाद 69 रनों की पारी खेलकर अपनी 64वीं आईपीएल फिफ्टी लगाई. वहीं जैकब टफी को डेब्यू मैच पर 3 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

ये भी पढ़ें : RCB से हारने के बाद क्या बोले SRH के कप्तान ईशान किशन, जानें किसे बताया हार का जिम्मेदार

ये भी पढ़ें : RCB के नाम दर्ज हुआ महारिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाली बनी पहली टीम, चौथी बार हुआ अद्भुत कारनामा

 

हो गया साबित! विराट को क्यों कहते हैं बॉस, इतिहास के पन्नों में कोहली समेत इन 5 खिलाड़ियों का नाम दर्ज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close