Sport : Jasprit Bumrah इंग्लैंड में रचने वाले हैं इतिहास, वसीम अकरम को पीछे छोड़ बनाएंगे ये बड़ा रिकॉर्ड #INA

Jasprit Bumrah Record: टीम इंडिया का अगला असाइनमेंट है इंग्लैंड टूर… जहां भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का सभी को बेसब्री से इंतजार है. बड़ी सीरीज के पहले मैच में 1 विकेट लेते ही वसीम अकरम को पीछे छोड़ते हुए SENA देशों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे और अगर वह 5 विकेट लेने में सफल होते हैं, तो वह SENA देशों में 150 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले एशियाई बॉलर बन जाएंगे.
1 विकेट लेते ही Jasprit Bumrah रचेंगे इतिहास
टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे का सभी क्रिकेट फैन को इंतजार है. इस दौरे पर भारत इंग्लैंड को हराकर इतिहास रचेगा या नहीं, वो तो तभी पता चलेगा, मगर जसप्रीत बुमराह का इतिहास रचना तो तय है. बुमराह ने अब तक SENA देशों में 145 टेस्ट विकेट लिए हैं और वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.
बुमराह से आगे वसीम अकरम का नाम आता है, जिन्होंने 146 टेस्ट विकेट चटकाए हैं. ऐसे में एक विकेट लेते ही बुमराह वसीम अकरम को पछाड़कर रेस में नंबर-1 गेंदबाज बन जाएंगे.
150 विकेट लेने वाले बनेंगे पहले एशियाई
SENA देशों में Jasprit Bumrah के नाम पर 145 टेस्ट विकेट दर्ज है. ऐसे में यदि वह इंग्लैंड दौरे पर 5 विकेट लेते हैं, तो वह वहां 150 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बन जाएंगे. बुमराह के आंकड़े देखकर कहना गलत नहीं होगा कि वह ये दोनों रिकॉर्ड बनाकर ही भारत लौटेंगे. इंग्लैंड में बुमराह ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 17.16 के औसत से 64 विकेट झटके हैं.
SENA देशों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज
वसीम अकरम : 146 विकेट
जसप्रीत बुमराह : 145 विकेट
अनिल कुंबले : 141 विकेट
इशांत शर्मा : 130 विकेट
मुथैया मुरलीधरन : 125 विकेट
मोहम्मद शमी : 123 विकेट
जहीर खान : 119 विकेट
कपिल देव : 117 विकेट
वकार यूनुस : 113 विकेट
ये भी पढ़ें: French Open Prize Money: फ्रेंच ओपन के सामने कुछ नहीं है IPL की प्राइज मनी, कार्लोस अल्कराज को मिले इतने करोड़
ये भी पढ़ें: 12 चौके 3 छक्के, Prithvi Shaw ने मैदान पर मचाया तहलका, फिर आलोचकों की लगाई क्लास
Jasprit Bumrah इंग्लैंड में रचने वाले हैं इतिहास, वसीम अकरम को पीछे छोड़ बनाएंगे ये बड़ा रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












