Sport : भुवनेश्वर कुमार से कगिसो रबाडा ने छीनी पर्पल कैप, IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के नाम #INA

IPL 2026 Purple Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए फाइनल तक आ पहुंचा है. शुक्रवार को मुल्लांपुर स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर-2 खेला गया, जिसे जीतने के साथ ही जीटी ने फाइनल का टिकट कटा लिया. इस मैच में ही गुजरात के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी की और विकेट चटकाए. इसी के साथ वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए और उन्होंने भुवनेश्वर कुमार से पर्पल कैप भी छीन ली. तो आइए इस आर्टिकल में आपको आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं…

कगिसो रबाडा ने भुवनेश्वर कुमार से छीनी पर्पल कैप

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की रेस में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा आगे निकल गए हैं. इसी के साथ उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के सिर से पर्पल कैप भी छीन ली है. भुवी ने क्वालीफायर 2 में बेहतरीन स्पेल फेंका, जिसमें उन्होंने 35 रन देकर 2 विकेट चटका लिए. इसी के साथ वह पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए. रबाडा ने इस सीजन अब तक 16 मैच खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में उन्होंने 20.78 के औसत से 28 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.43 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

नंबर-2 पर पहुंचे भुवनेश्वर कुमार

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार दूसरे पायदान पर आ पहुंचे हैं. भुवी ने इस सीजन 15 मैच खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में उन्होंने 18.15 के औसत से 26 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं. हालांकि, भुवी के पास फाइनल में पर्पल कैप वापस हासिल करने का मौका होगा.

जोफ्रा आर्चर को भी है सिर्फ 3 विकेट की जरूरत

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर जोफ्रा आर्चर हैं. गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए क्वालीफायर-2 मैच में जोफ्रा आर्चर ने अपने स्पेल में 45 रन दिए और वह एक विकेट ही ले सके. आर्चर ने 16 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में 22.36 के औसत से 25 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.31 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

चौथे स्थान पर अंशुल कंबोज

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर अंशुल कंबोज का नाम आता है. चेन्नई सुपर किंग्स के इस तेज गेंदबाज ने खेले गए 14 लीग मैचों में 25.23 के औसत से 21 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 10.52 की इकोनॉमी से रन लुटाए. कंबोज की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में अब इस खिलाड़ी के पास पर्पल कैप जीतने का मौका नहीं बचा है.

पांचवें स्थान पर हैं एहसान मलिंगा

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर एहसान मलिंगा काबिज हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के इस गेंदबाज ने आईपीएल 2026 में 15 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में उन्होंने 25.35 के औसत से 20 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी रेट 9.33 की रही है. उन्होंने एक बार फोर विकेट हॉल लिया है.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के नाम

रैंकखिलाड़ीटीममैचविकेटऔसतइकोनॉमी
1Kagiso Rabadaगुजरात टाइटंस162820.789.43
2Bhuvneshwar Kumarरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु152618.158.00
3Jofra Archerराजस्थान रॉयल्स162522.369.31
4Anshul Kambojचेन्नई सुपर किंग्स142125.2310.52
5Eshan Malingaसनराइजर्स हैदराबाद152025.359.33

ये भी पढ़ें: ‘वो हमें दूसरी ट्रॉफी जिताएंगे…’, वैभव सूर्यवंशी के लिए रियान पराग ने दिया ऐसा बयान, जो आते ही हो गया वायरल

भुवनेश्वर कुमार से कगिसो रबाडा ने छीनी पर्पल कैप, IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के नाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button