Sport : कपिल देव के महारिकॉर्ड पर मंडराया खतरा, सिर्फ इतने विकेट लेते ही मिचेल स्टार्क इस मामले में छोड़ देंगे पीछे #INA

AUS vs BAN : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अपने घर में बांग्लादेश के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज का आगाज 13 अगस्त से होने वाला है, वहीं इस सीरीज का अंत 26 अगस्त को होगा. बांग्लादेश की टीम के पास ऑस्ट्रेलिया में जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका होगा लेकिन ऑस्ट्रेलिया के किले को उनके ही घर में भेदना आसान नहीं होने वाला है. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी लाइन अप की कमान बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के हाथों में होगी. इस सीरीज में बांग्लादेश के बल्लेबाजों के ऊपर स्टार्क कहर बनकर टूटने वाले हैं.

इस दो मैचों की सीरीज में मिचेल स्टार्क के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका भी होगा. स्टार्क के पास भारत के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज कपिल देव का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. इसके साथ-साथ वो साउथ अफ्राकी के पूर्व पेसर डेल स्टेन को भी पीछे छोड़ सकते हैं. स्टार्क इस सीरीज में कौन सा रिकॉर्ड तोड़ेंगे और उनको इसके लिए क्या करना होगा. आइए इस बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

मिचेल स्टार्क तोड़ सकते हैं कपिल देव का रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में मिचेल स्टार्क ने अब तक कुल 433 विकेट हासिल किए हैं. वहीं कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में 434 लिए हैं. ऐसे में स्टार्क को उनको टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 2 विकेट की जरूरत है. स्टार्क 1 विकेट लेने के साथ कपिल देव की बराबरी कर लेंगे. वहीं दूसरी विकेट चटकाते ही वो कपिल देव को पीछे छोड़ देंगे. 

स्टार्क डेल स्टेन के इस रिकॉर्ड को भी करेंगे ध्वस्त

इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में डेल स्टेन ने 439 विकेट अपने नाम किए हैं. मिचेल स्टार्क को उनको पीछे छोड़ने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुल मिलाकर 7 विकेट लेने होंगे. इस सीरीज में 8 विकेट लेने के साथ ही वो डेल स्टेन को भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ देंगे. 

मिचेल स्टार्क इस समय रेड बॉल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की सूची में 7वें स्थान पर हैं. अगर वो इस सीरीज में कपिल देव और डेल स्टेन दोनों को पीछे छोड़ देते हैं, तो वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें तेज गेंदबाज बन सकते हैं. वो सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले शीर्ष 10 तेज गेंदबाजों की सूची एकमात्र एक्टिव प्लेयर हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाजों की सूची

रैंकखिलाड़ीदेशमैचविकेट5 विकेट10 विकेट
1जेम्स एंडरसनइंग्लैंड188704323
2स्टुअर्ट ब्रॉडइंग्लैंड167604203
3ग्लेन मैक्ग्राऑस्ट्रेलिया124563293
4कोर्टनी वॉल्शवेस्टइंडीज132519223
5डेल स्टेनदक्षिण अफ्रीका93439265
6कपिल देवभारत131434232
7मिचेल स्टार्क*ऑस्ट्रेलिया105433183
8रिचर्ड हैडलीन्यूज़ीलैंड86431369
9शॉन पोलॉकदक्षिण अफ्रीका108421161
10वसीम अकरमपाकिस्तान104414255

 बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट स्क्वाड

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट: 13-17 अगस्त, डार्विन
  • दूसरा टेस्ट: 22-26 अगस्त, मैके

ये भी पढ़ें : IND vs SL : अभ्यास मैच से पहले श्रीलंका में टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस, नए कोच का दिखा मैदान पर खास अंदाज

कपिल देव के महारिकॉर्ड पर मंडराया खतरा, सिर्फ इतने विकेट लेते ही मिचेल स्टार्क इस मामले में छोड़ देंगे पीछे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button