Sport : Khelo India Youth Games 2025: बिहार में पहली बार हो रहा खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन #INA

Khelo India Youth Games 2025: बिहार को पहली बार ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ 2025 की मेजबानी करने का मौका मिला है. इस बार खेले इंडिया यूथ गेम्स की थीम ‘खेल के रंग, बिहार के संग’ रखी गई है. खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 7वें संस्करण का शुरुआत 4 मई से होगी. जो 15 मई तक चलेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 मई को पाटलिपुत्र खेल परिसर में ऑनलाइन माध्यम से खेलों इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन करेंगे. खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन पटना, गया, राजगीर, भागलपुर और बेगूसराय में किया जाएगा.
8500 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे भाग
उद्घाटन समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे. इस बार देश के 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 8500 से ज्यादा खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे. इनके अलावा 1500 टेक्निकल स्टाफ भी इस कार्यक्र में शामिल होंगे. खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत 28 प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा. बिहार के पांच जिलों में 14 स्थानों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा.
कार्यक्रम की शुरुआत से पहले खेल के प्रचार प्रसार और बिहार में खेल संस्कृति के विकास के लिए खेलो इंडिया की मशाल गौरव यात्रा भी निकाली जा रही है. जो 15 अप्रैल को राजधानी पटना से शुरू होकर राज्य के सभी 38 जिलों में 2 मई तक तक निकाली जाएगी. सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मशाल गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था. इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने खेलो इंडिया के शुभंकर और लोगों का भी 14 अप्रैल को अनावरण किया था.
खेलो इंडिया गेम शेड्यूल
पटना
खेल नाम स्थान तारीख
एथलेटिक्स पाटलिपुत्र खेल परिसर एथलेटिक्स ग्रांउड 12 मई से 14 मई
रग्बी 7’s पाटलिपुत्र खेल परिसर एथलेटिक्स ग्रांउड 06 मई से 09 मई
वालीबॉल पाटलिपुत्र खेल परिसर- इंडोर स्टेडियम 04 मई से 08 मई
बास्केटबॉल पाटलिपुत्र खेल परिसर (इंडोर स्टेडियम) 10 मई से 15 मई
टेनिस IAS भवन 10 मई से 14 मई
कुश्ती ज्ञान भवन 11 मई से 15 मई
जूडो ज्ञान भवन 05 मई से 08 मई
साइकिलिंग (रोड) मरीन ड्राइव 13 मई से 14 मई
सेपकटाकरा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP-5) 05 मई से 10 मई
बॉक्सिंग रेल्वे स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स 10 मई से 14 मई
ई-स्पोर्ट्स
राजगीर
फेंसिंग राजगीर खेल परिसर -इंडोर हॉल 2 11 मई से 15 मई
हॉकी राजगीर खेल परिसर 07 मई से 13 मई
भारोत्तोलन राजगीर खेल परिसर -हॉल4 10 मई से 14 मई
कबड्डी राजगीर खेल परिसर -इंडोर हॉल 2 04 मई से 08 मई
टेबल टेनिस राजगीर खेल परिसर-इंडोर हॉल1
गया
मलखंभ IIM बोध गया- ग्राउंड 1 05 मई से 08 मई
कलारीपयट्टू IIM बोध गया– ग्राउंड 1 11 मई से 13 मई
योगासन IIM बोध गया- ग्राउंड 2 11 मई से 14 मई
गतका IIM बोध गया-ग्राउंड 2 05 मई से 07 मई
खो- खो BIPARD 05 मई से 09 मई
थांग-टा BIPARD 12 मई से 14 मई
तैराकी BIPARD 05 मई से 09 मई
भागलपुर
तीरंदाजी सैंडी परिसर 04 मई से 07 मई
बैडमिंटन सैंडी परिसर-(इंडोर स्टेडियम)- 10 मई से 11 मई
बेगुसराय
फुटबॉल- पुरुष यमुना भगत कॉम्प्लेक्स 05 मई से 14 मई
फुटबाल-महिला IOCL बरौनी 05 मई से 14 मई
दिल्ली
साइकिलिंग (ट्रैक साइकिलिंग) इंदिरा गांधी स्टेडियम 06 मई से 08 मई
जिमनास्टिक इंदिरा गांधी स्टेडियम 10 मई से 14 मई
शूटिंग (राइफल, पिस्टल) KSSR 05 मई से 10 मई
शूटिंग (ट्रैप, स्कीट) KSSR 05 मई से 10 मई
Khelo India Youth Games 2025: बिहार में पहली बार हो रहा खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












