Sport : KKR vs DC: केएल राहुल की तूफानी पारी, कप्तान अक्षर ने भी दिया साफ, दिल्ली ने कोलकाता को दिया 2024 रनों का लक्ष्य #INA

KKR vs DC: आईपीएल 2026 का आखिरी लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. 70वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट पर 203 रनों का स्कोर खड़ा किया है. दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने 60 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वहीं कप्तान अक्षर पटेल 39 रन बनाए.

केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने की थी पारी की शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स की पारी की शुरुआत केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने की. दोनों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन फिर 40 रन के स्कोर पर सौरभ दुबे ने अभिषेक पोरेल को आउट कर दिल्ली को पहला झटका दिया. अभिषेक 18 गेंद पर 22 रन बनाए. इसके बाद सुनील नरेन ने दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका दिया. उन्होंने साहिल परख को पवेलियन भेजा. साहिल 17 गेंद पर 24 रन बनाए. 

केएल राहुल ने खेली 60 गेंदों की तूफानी पारी

दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल के रूप में तीसरा झटका लगा. राहुल को अनुकूल रॉयल ने चलता किया. राहुल ने 30 गेंदों पर 60 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे, फिर वरुण चक्रवर्ती ने कप्तान अक्षर पटेल को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका दिया. अक्षर ने 25 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली. 

डेविड मिलर और आशुतोष शर्मा के बीच हुई अच्छी साझेदारी

इसके बाद डेविड मिलर और आशुतोष शर्मा के बीच एक छोटी साझेदारी हुई, लेकिन पारी के आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को सौरभ दुबे ने पांचवा झटका दिया है. उन्होंने डेविड मिलर को पवेलियन भेजा. मिलर 19 गेंद पर 28 रन बनाए. इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट पर 203 रनों का स्कोर बनाया है. आशुतोष शर्मा 11 गेंद पर नाबाद 18 रनों का योगदान दिया.

ऐसी है कोलकाता और दिल्ली की प्लेइंग 11 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी.

दिल्ली कैपिटल्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट: त्रिपुराना विजय, समीर रिज़वी, विप्रज निगम, नितीश राणा, कुलदीप यादव

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी.

कोलकाता नाइट राइडर्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट: फिन एलन, सार्थक रंजन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी.

KKR vs DC: केएल राहुल की तूफानी पारी, कप्तान अक्षर ने भी दिया साफ, दिल्ली ने कोलकाता को दिया 2024 रनों का लक्ष्य





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button