Sport : KKR vs DC: मनीष पांडे और केएल राहुल की आज इन 3 बड़े रिकॉर्ड पर होंगी नजरें, डेविड मिलर भी हासिल करेंगे खास उपलब्धि #INA

KKR vs DC : आईपीएल 2026 का अंतिम लीग मैच यानी 70वां मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में KKR के अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे और DC के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और फिनिशर डेविड मिलर के पास इस मैच में खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. ये तीनों खिलाड़ी इस मैच में कुछ शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. तो आइए इन सभी रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं.
One last roar of the season 🐅 pic.twitter.com/FoKh1YOTLY
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) May 24, 2026
मनीष पांडे हासिल करेंगे 2 खास रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स के दाएं हाथ के 36 वर्षीय बल्लेबाज मनीष पांडे इस मुकाबले में 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. इस मैच में अगर मनीष पांडे 9 रन बना लेते हैं तो वो 4000 आईपीएल रन पूरे कर लेंगे. इसके अलावा मनीष पांडे 4 चौके लगाते ही इंडियन प्रीमियर लीग में 350 चौके पूरे कर लेंगे. ये दोनों रिकॉर्ड वो आज के मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बना सकते हैं. उन्होंने अपने पिछले मैच में 45 रनों की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था.
𝐀𝐔𝐑𝐀 𝐅𝐀𝐑𝐌𝐈𝐍𝐆 in the middle of a chase 😎🔥 pic.twitter.com/8QpfJvXPC3
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 20, 2026
केएल राहुल के पास ये रिकॉर्ड बनाने का मौका
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज ईडन गार्डन्स पर होने वाले मैच में राहुल के पास एक खास मौका होगा. दिल्ली कैपिटल्स के 34 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल राहुल के खिलाफ इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. इस मैच में अगर राहुल 4 चौके लगा लेते हैं तो वो 750 टी20 चौके पूरे करे लेंगे.
Our Tiger is roaring louder than ever 💥 pic.twitter.com/XGMYG6qAA8
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) May 18, 2026
डेविड मिलर भी हासिल कर सकते हैं खास उपलब्धि
दिल्ली कैपिटल्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर के पास भी एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. इस मैच में मिलर अगर 3 छक्के लगा देते हैं तो एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. मिलर के पास 3 छक्कों की मदद से 150 आईपीएल छक्के पूरे करने का मौका होगा.
Killer instinct, stepping in for the 150th time in IPL 🔥 pic.twitter.com/tqIF7vji9J
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) May 11, 2026
अक्षर और रिंकू के नाम होगा खास रिकॉर्ड हासिल करने का मौका
इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के पास इस मुकाबले में 100 आईपीएल छक्के पूरे करने का मौका होगा. उन्हें 100 आईपीएल छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ 2 छक्के मारने होंगे. इस मैच में अगर कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह 3 कैच पकड़े लते हैं तो वो आईपीएल में 50 कैच लेने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
Certified chill guys club 💜😂 pic.twitter.com/Rmhv8UifQa
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 23, 2026
KKR vs DC का स्क्वाड
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेट कीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), साहिल पारख, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, विप्रज निगम, पृथ्वी शॉ, करुण नायर, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, नीतीश राणा, काइल जैमीसन, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, पथुम निसानका, औकिब नबी डार, रेहान अहमद.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी आज छीनेंगे ऑरेंज कैप, शुभमन गिल और साई सुदर्शन को सिर्फ इतने रन बनाते ही छोड़ देंगे पीछे
KKR vs DC: मनीष पांडे और केएल राहुल की आज इन 3 बड़े रिकॉर्ड पर होंगी नजरें, डेविड मिलर भी हासिल करेंगे खास उपलब्धि
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









