Sport : KKR vs PBKS मैच में अपने ही बॉलर को चोटिल कर देते प्रभसिमरन सिंह, जिसे देख मुंह छुपाने पर मजबूर हुए श्रेयस अय्यर #INA

IPL 2026 का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया, जिसके बाद मैदान पर कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसके बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
पंजाब किंग्स के साथ खेले जा रहे इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी की शुरुआत अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने की. पारी का दूसरा ओवर जेवियर बार्टलेट लेकर आए. इस ओवर में कुछ ऐसा हुआ, जिससे पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट चोटिल हो सकते थे.
प्रभसिमरन सिंह के थ्रो से चोटिल हो सकते थे जेवियर बार्टलेट
दरअसल जेवियर बार्टलेट ने केकेआर की पारी के दूसरे ओवर में फिन एलन को गेंद डाली. एलन ने इस गेंद को विकेट से हटकर पीछे की ओर खेलना चाहा, लेकिन गेंद ज्यादा दूर नहीं गई, जिसे देख विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह और जेवियर बार्टलेट गेंद की ओर भागे. एलन ने दौड़कर रन लेने की कोशिश की, मगर प्रभसिमरन सिंह गेंद के पास जल्दी पहुंचे और विकेट की ओर मारा, तब तक जेवियर बार्टलेट विकेट के पास पहुंच गए थे और गेंद उनके पीठ पर जा लगी. फिन एलन भी वापस क्रीज पर लौटे. अच्छी बात रही कि बार्टलेट को पीठ में गेंद लगी, कहीं और लगती तो वो इंजर्ड हो सकते थे. ये सब देख सभी खिलाड़ी और कप्तान श्रेयस अय्यर की हंसी नहीं रुकी.
Errors, laughs & absolute scenes ft. Finn Allen, Prabhsimran Singh & Xavier Bartlett. 🤣😂#TATAIPL 2026 | #KKRvPBKS | LIVE NOW 👉 https://t.co/zWHR71jXpN pic.twitter.com/YTry0zZ4Lq
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 6, 2026
जेवियर बार्टलेट ने एक ही ओवर में फिन एलन और कैमरून ग्रीन को किया आउट
जेवियर बार्टलेट ने इसी ओवर की चौथी गेंद पर फिन एलन को आउट किया. विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने कैच पकड़ा. फिन एलन 7 गेंद पर सिर्फ 6 रनाए. इसके बाद इस ओवर की आखिरी गेंद पर जेवियर बार्टलेट ने कैमरून ग्रीन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. ग्रीन 2 गेंद पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इस तरह एक ही ओवर में जेवियर बार्टलेट ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी. केकेआर ने 2 ओवर में 16 रन के स्कोर पर 2 बड़े विकेट गंवा दिए. इस सीजन फिन एलन और कैमरून ग्रीन कुछ खास नहीं कर पाए हैं. वहीं मैच बारिश की वजह से रुका हुआ है.
c Prabhsimran b Bartlett ✖️ 2⃣ @PunjabKingsIPL get Finn Allen and Cameron Green in the same over 😮
Updates ▶️ https://t.co/euWd7rFlqm#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvPBKS pic.twitter.com/vwpNMmqQQH
— IndianPremierLeague (@IPL) April 6, 2026
KKR vs PBKS की प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11 : श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन ऐलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी हैं.
यह भी पढ़ें: “अपनेपन की भावना…इस टीम के माहौल….”, संजू सैमसन को लेकर CSK के हेड कोच ने कर दिया बड़ा खुलासा
KKR vs PBKS मैच में अपने ही बॉलर को चोटिल कर देते प्रभसिमरन सिंह, जिसे देख मुंह छुपाने पर मजबूर हुए श्रेयस अय्यर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








