Sport : KKR vs SRH: कोलकाता ने जीता टॉस, हैदराबाद पहले करेगी बैटिंग, देखें दोनों की प्लेइंग 11 #INA

KKR vs SRH: आईपीएल 2026 का छठां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी हैदकाबाद की टीम पहले बैटिंग करने उतरेगी. केकेआर ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है.

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है, लेकिन कई सकारात्मक बातें भी थीं. आमतौर पर इतनी घास नहीं दिखती, बारिश भी हो रही है, इसलिए हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ओस के बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल है क्योंकि हवा चल रही है. 40 ओवर के लिए पिच ठीक रहेगी। कैम ग्रीन अपना काम बखूबी कर रहे हैं। उन्हें जल्द ही गेंदबाजी शुरू कर देनी चाहिए। टीम वही रहेगी।”

ईशान किशन ने टॉस के दौरान रहा,  “हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए हमें गेंद को देखकर उसी के अनुसार खेलना होगा. हमें अपने लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. आपको मैदान पर उतरकर बुनियादी बातों को सही ढंग से करना होगा. मैं सिर्फ एक बात कहना चाहूंगा, वह है इम्प्लीमेंटेशन. हमें शांत रहना होगा, भले ही हमारी स्थिति बहुत अच्छी न हो. हम इस मैच में सरल रणनीति अपनाएंगे. मुझे अभी पक्का नहीं पता, लेकिन वह जल्द ही तैयार हो जाएगा, वह बल्लेबाजी में भी बहुत बड़ा फर्क डालता है. हमने एक बदलाव किया है – शिवांग को टीम में शामिल किया गया है, जिससे विकेट लेने के विकल्प खुले रहेंगे. उसने नेट में अच्छी गेंदबाजी की है और हम उसे मौका दे रहे हैं.”

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पेन. 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी

KKR vs SRH: कोलकाता ने जीता टॉस, हैदराबाद पहले करेगी बैटिंग, देखें दोनों की प्लेइंग 11





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close