Sport : KL Rahul: केएल राहुल ने जड़ दिया शानदार शतक, IND vs ENG लीड्स टेस्ट में सेंचुरी के करीब ऋषभ पंत #INA

IND vs ENG: केएल राहुल (KL Rahul) ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारत के लिए शानदार शतक जड़ दिया है. उनकी इस शतक के दम पर टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 240 रनों से आगे है. वहीं ऋषभ पंत 82 रन बनाकर खेल रहे हैं. केएल राहुल और ऋषभ पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी हुई है.
KL Rahul ने जड़ा शानदार शतक
केएल राहुल (KL Rahul) ने 202 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. उन्होंने इस दौरान 13 चौके लगाए. वहीं केएल राहुल ने पहली पारी में भी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. राहुल ने पहली पारी में 78 गेंद पर 42 रन बनाए थे.
इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने केएल राहुल
केएल राहुल ने इस शतक के साथ ही इंग्लैंड में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. केएल राहुल अब तक इंग्लैंड में 18 पारियों में 3 शतक जड़ चुके हैं. वहीं सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, विजय मर्चेंट और रवि शास्त्री ने बतौर ओपनर इंग्लैंड में 2-2 शतक लगाए हैं.
IND vs ENG टेस्ट में शतक के करीब ऋषभ पंत
केएल राहुल और ऋषभ पंत ने टीम इंडिया की दूसरी पारी को काफी अच्छे संभाला है. भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 234 रन बना लिया है. भारत के पास अब 240 रनों की लीड हो गई है. वहीं ऋषभ पंत भी कमाल की पारी खेल रहे हैं. पंत चौके-छक्कों की भी बारिश कर रहे हैं. अब पंत इस मैच की दूसरी पारी में भी शतक के करीब पहुंच गए हैं. ऋषभ पंत 82 रन बनाकर खेल रहे हैं.
💯 𝙛𝙤𝙧 𝙆𝙇 𝙍𝙖𝙝𝙪𝙡! 👏 👏
His 9⃣th TON in Test cricket 🙌 🙌
What a wonderful knock this has been! 👌 👌
Updates ▶️ https://t.co/CuzAEnBkyu#TeamIndia | #ENGvIND | @klrahul pic.twitter.com/XBr9RiheBR
— BCCI (@BCCI) June 23, 2025
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: ऋषभ पंत की अतरंगी बैटिंग देख फैंस भी दंग, सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़
यह भी पढ़ें: Rohit Sharma: आज ही के दिन शुरू हुआ था ‘हिटमैन’ का इंटरनेशनल सफर, 18 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा
यह भी पढ़ें: IND vs ENG टेस्ट के बीच ईशान किशन ने इंग्लैंड में मचाया धमाल, डेब्यू मैच में ही गेंदबाज के लिए बने सिरदर्द
KL Rahul: केएल राहुल ने जड़ दिया शानदार शतक, IND vs ENG लीड्स टेस्ट में सेंचुरी के करीब ऋषभ पंत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












