Sport : 'कुलदीप को DRS लेना पसंद…मैं अपनी किस्मत आजमा….', रोहित शर्मा ने बिना OUT मैदान से बाहर जाने के नाटक का किया खुलासा #INA

IPL 2026: रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 की शुरुआत शानदार की है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आज अरुण जेटली स्टेडियम में रोहित ने 35 रनों की पारी खेली. करीब एक घंटे के लिए ऑरेंज कैप रोहित के पास रहा, लेकिन जैसे ही दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजी करने उतरी समीर रिजवी ने रोहित से ऑरेंज कैप छिन लिया. हालांकि रोहित शर्मा इस मैच में कुलदीप यादव के साथ अपने मजाक को लेकर चर्चाओं में रहे. 

रोहित शर्मा ने चली गजब की चाल

रोहित शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में बिना आउट हुए मैदान से बाहर जाने लगे थे. दरअसल कुलदीप यादव की एक गेंद उनके बल्ले से चूक गई और विकेट के पीछे केएल राहुल कैच लपका, तो इस दौरान रोहित शर्मा ने एक चतुर चाल चली. रोहित जानबूझकर ऐसा व्यवहार कर रहे थे, कि जैसे वह आउट हो गए हैं और मैदान से बाहर जाने लगे, ताकि अक्षर पटेल और कुलदीप यादव DRS इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हो जाए और रिव्यू बर्बाद हो जाए.

रोहित शर्मा की जाल में फंस गई दिल्ली कैपिटल्स की टीम

हुआ भी वैसा जैसे रोहित शर्मा ने सोचा था. दिल्ली कैपिटल्स ने अपना रिव्यू बर्बाद कर दिया, क्योंकि तीसरे अंपायर ने बाद में फैसला बदला और रोहित शर्मा नॉट आउट रहे. इसके बाद रोहित राहुल और कुलदीप को देखकर मुस्कुरा रहे थे. इसीलिए रोहित शर्मा को क्रिकेट के सबसे चतुर दिमागों में से एक कहा जाता है.

कुलदीप यादव के DRS लेने के आदत पर क्या बोले रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस की पारी खत्म होने के बाद जब रोहित शर्मा से इसे लेकर सवाल पूछा गया तो हिटमैन ने दिलचस्प जवाब दिया. रोहित शर्मा ने कहा, “मैं कुलदीप को अच्छी तरह जानता हूं, उसे डीआरएस लेना पसंद है. इसलिए मैं कुलदीप को जानता हूं, उसे 50-50 चांस होते ही डीआरएस लेना अच्छा लगता है. तो मैं बस वहां अपनी किस्मत आजमा रहा था.”

समीर रिजवी ने कुछ ही देर में छीना हिटमैन से ऑरेंज कैप

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा 39 साल के हैं, लेकिन उनके प्रदर्शन में कोई कमी नहीं आई है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में रोहित शर्मा ने 26 गेंद पर 5 चौके और एक छक्के के की मदद से 35 रन बनाए और ऑरेंज कैप को अपने नाम कर लिया. हालांकि कुछ ही देर में दिल्ली कैपिटल्स के 22 वर्षीय खिलाड़ी समीर रिजवी ने रोहित से ऑरेंज कैप छीन लिया. रोहित शर्मा के 2 मैचों में 113 रन हो गए हैं. वहीं समीर रिजवी 2 मैचों में 160 रन बना चुके हैं. जबकि कॉलनी 2 मैचों में 108 रन बनाकर अब तीसरे स्थान पर हैं. 

यह भी पढ़ें:  रोहित शर्मा ने धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त कर रचा कीर्तिमान, IPL 2026 में क्रिस गेल को पीछे छोड़ बन जाएंगे नंबर-1

'कुलदीप को DRS लेना पसंद…मैं अपनी किस्मत आजमा….', रोहित शर्मा ने बिना OUT मैदान से बाहर जाने के नाटक का किया खुलासा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close