Sport : Lionel Messi: मेसी के लिए फैंस की दीवानगी कर रही हैरान, किसी ने कैंसिल किया हनीमून, तो किसी ने की तलाक की बात #INA

Lionel Messi : दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर्स में शुमार लियोनल मेसी इस वक्त भारत दौरे पर हैं. 13 दिसंबर को कोलकाता में मेसी मोहन बागान के साथ एक फ्रेंडली मैच खेलने वाले हैं, जिससे पहले उन्होंने शाहरुख खान से मुलाकात की. इस बीच सोशल मीडिया पर फैंस के अतरंगी रिएक्शंस सामने आ रहे हैं, जो सभी को हैरान कर रहे हैं. कोलकाता में मौजूद एक फैन ने कहा कि उन्होंने अपना हनीमून कैंसिल कर दिया, तो वहीं एक अन्य फैन का कहना है कि मेसी से मिलने के लिए तो वह अपनी बीवी को तलाक भी दे सकते हैं.
मेसी के लिए हनीमून पर नहीं गया कपल
लियोनल मेसी की दीवानगी भारत में मौजूद फुटबॉल फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है. मेसी इस वक्त कोलकाता में हैं, जहां फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा है. वहां मौजूद एक फैन ने बताया कि 5 दिसंबर को उनकी लव मैरिज हुई थी. उन्होंने कहा, शादी के बाद हम लोगों का हनीमून पर जाने का प्लान था. लेकिन, मेसी आने वाले थे, तो हम लोगों ने अपना हनीमून कैंसिल कर दिया. हम पहले मेसी को देखेंगे और उसके बाद हनीमून पर जाएंगे. मेसी को 10 से 12 सालों से फॉलो कर रहे हैं.
#WATCH | West Bengal | On the visit of star footballer Lionel Messi, a fan says, “… We recently got married, but on Messi’s visit, we cancelled our honeymoon plan because first we wanted . see Messi… We are very excited . see him, and we have been following him for 10-12… pic.twitter.com/QIqLTbYOvh
— ANI (@ANI) December 13, 2025
#WATCH | West Bengal | A fan of star footballer Lionel Messi says, “… Last Friday we got married, and we cancelled our honeymoon plan because Messi is coming as this is important… We have been following him since 2010…” pic.twitter.com/9UKx0K9dGy
— ANI (@ANI) December 13, 2025
तलाक देने की कह दी फैन ने बात
#WATCH | Kolkata, West Bengal | A fan of star footballer Lionel Messi says, “… I am from Nepal… It is one of my dreams . see Messi… Thanks . India from Nepal… I have bought tickets just . see Messi… I also want . mention my family, my father, mother, and brother,… pic.twitter.com/WwB6zTewIF
— ANI (@ANI) December 12, 2025
फुटबॉल के नेपाल से आए एक दीवाने फैन ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया. उसका कहना है कि वह मेसी से मिलने के लिए तलाक भी ले सकते हैं. फैन ने कहा, “मैं नेपाल से हूं… मेस्सी को देखना मेरा एक सपना है… नेपाल से भारत का शुक्रिया.मैंने सिर्फ मेस्सी को देखने के लिए टिकट खरीदे हैं… मैं अपने परिवार, अपने पिता, माता और भाई का भी जिक्र करना चाहता हूँ, जिन्होंने मुझे यहाँ आने की अनुमति दी और मेरे सपने को साकार किया… मैं मेस्सी को देखने के लिए अपनी पत्नी को तलाक भी दे सकता हूँ… मैं मेस्सी को देखने के लिए कॉलेज छोड़कर इतनी दूर से यहाँ आया हूं.”
ये भी पढ़ें: Lionel Messi India Tour LIVE: लियोनल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम खान भी रहे साथ
Lionel Messi: मेसी के लिए फैंस की दीवानगी कर रही हैरान, किसी ने कैंसिल किया हनीमून, तो किसी ने की तलाक की बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












