Sport : LSG vs GT: प्रसिद्ध कृष्णा की आंधी में उड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स, गुजरात टाइटंस को जीत के लिए मिला 165 का लक्ष्य #INA

LSG vs GT : आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने करने का फैसला किया. इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना पाई. अब गुजरात को जीत के लिए 165 रनों की जरुरत होगी. जीटी के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने चटाए और लखनऊ की टीम की कमर तोड़ कर रख दी.
लखनऊ की शुरुआत रही बेहद खराब
इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए मिशेल मार्श और एडेन मार्करम आए. मार्श 11 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत 18, आयुष बडोनी 9, निकोलस पूरन 19, अब्दुल समद 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
एडेन मार्कराम ने बनाए सबसे ज्यादा रन
टीम के लिए सबसे ज्यादा रन एडेन मार्कराम ने बनाए. उन्होंने 21 बॉल में 5 चौके और 1 छक्के के साथ 30 रनों की पारी खेली. उनके अलावा लखनऊ के लिए मुकुल चौधरी ने 18, जॉर्ज लिंडे ने 16 और मोहम्मद शमी ने 12 रन बनाए. गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने हासिल किए.
प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंद के साथ मचाई ताबाही
प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 7 की इकॉनमी के साथ 28 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. उन्होंने एडेन मार्करम, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन और मुकुल चौधरी को पवेलियन भेजा. उनके अलावा टीम के लिए अशोक शर्मा ने 2 विकेट चटकाए. उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी को क्या मिलेगी मैनेजर की गलती की सजा? सख्त हैं मोबाइल फोन के इस्तेमाल से जुड़े बहुत IPL के नियम
LSG vs GT: प्रसिद्ध कृष्णा की आंधी में उड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स, गुजरात टाइटंस को जीत के लिए मिला 165 का लक्ष्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









