Sport : LSG vs PBKS: श्रेयस अय्यर ने IPL में जड़ा पहला शतक, पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीद रखी जिंदा #INA

IPL 2026 LSG vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपने करो या मरो वाले मैच पंजाब किंग्स ने जीत हासिल कर है. इकाना स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 68वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ पंजाब किंग्स 15 अंक पर पहुंच गई है और प्लेऑफ में खुदा को जिंदा रखा है. लखनऊ के दिए 197 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने सिर्फ 3 विकेट गंवाकर 12 गेंद शेष कहते हासिल कर लिया. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया. 

पंजाब किंग्स की शुरुआत रही थी खराब 

लखनऊ सुपर जायंट्स के दिए 197 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही थी. पारी की पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने प्रियांश आर्य को आउट कर पवेलियन भेजा. प्रियांश डक पर आउट हुए. इसके बाद तीसरे ओवर में ही शमी ने पंजाब किंग्स को दूसरा झटका दिया. उन्होंने कूपर कोनोली को चलता किया. कोनोली 10 गेंद पर 18 रन बनाए.

श्रेयस अय्यर और प्रभसिमसन सिंह के बीच हुई 140 रनों की साझेदारी

इसके बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमसन सिंह ने दूसरे विकेट के लिए 140 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित की, लेकिन फिर अर्जुन तेंदुलकर ने प्रभसिमरन को आउट कर पंजाब को तीसरा झटका दिया. प्रभसिमसन सिंह ने 39 गेंदों पर 69 रनों की शानदार पारी खेली.

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में लगाया पहला शतक

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर आखिरी तक टिके रहे और टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे. श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया. अय्यर ने 51 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. 

जीत के बाद भी राजस्थान रॉयल्स के भरोसे पंजाब किंग्स

कल 23 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स हार जाती है तो पंजाब किंग्स का 15 अंक के साथ प्लेऑफ में जाना लगभग तय हो जाएगा, लेकिन अगर राजस्थान जीत जाती है तो वो 16 अंक के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.  

ऐसी रही लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 विकेट पर 196 रन बनाए थे. LSG के लिए जोश इंग्लिश ने 44 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली. आयुष बडोनी ने 18 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली. अब्दुल समद ने 20 गेंद पर नाबाद 37 रन बनाए. जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने 26 रनों का योगदान दिया. पंजाब के लिए मार्को यानसेन और चहल ने 2-2 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें:  डू और डाई मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स को मिला 21 साल का स्टार स्पिनर, रविं सिंह को किया रिप्लेस

 

LSG vs PBKS: श्रेयस अय्यर ने IPL में जड़ा पहला शतक, पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीद रखी जिंदा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button