Sport : 'उसे रोहित के साथ ओपनिंग कराओ…' वैभव सूर्यवंशी को 2027 वनडे वर्ल्ड कप में दिग्गज ने दी जगह, शुभमन गिल का कटा पत्ता #INA

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को साबित कर दिया है. आईपीएल में धमाल मचाने के बाद उन्होंने पहले इंग्लैंड की पिचों पर अपने छक्के लगाने की काबिलियत दिखाई फिर उसके बाद जिम्बाब्वे में 18 बॉल में फिफ्टी लगाकर सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने अंतिम मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ 81 रनों की पारी खेली और शतक लगाने से सिर्फ 19 रनों से चूक गए. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों में कुल 151 रन बनाए. उन्होंने इस सीरीज में 15 चौके और 9 छक्के भी लगाए.

वैभव सूर्यवंशी के इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर फारुख इंजीनियर ने पीटीआई के साथ बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारत के टीनएजर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को 2027 वर्ल्ड कप में खिलाने की बीसीसीआई और चयनकर्ताओं से मांग की है. उन्होंने कहा है कि, वैभव सूर्यवंशी को वनडे टीम में भी मौका दें और उनको आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खिलाओ. वो भारत के लिए बहुत बड़ा एसेट साबित होगा. उन्होंने क्या कहा है, आइए विस्तार से जानते हैं. 

रोहित के साथ वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग करने दो – फारुख इंजीनियर

फारुख इंजीनियर ने कहा कि, ‘आइडियल सिचुएशन शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी हैं. गिल एक क्लास प्लेयर हैं. मुझे लगता है कि गिल अभी टीम के बेस्ट बैट्समैन हैं. इसलिए, गिल को चौथे नंबर पर आना चाहिए. गिल ऐसा प्लेयर नहीं है जो बॉल को लिफ्ट करता हो, इसलिए वमडे में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन आइडियल रहेगा. अगर रोहित खेल रहे हैं और मुझे लगता है कि उन्हें खेलना चाहिए, तो उन्हें वैभव सूर्यवंशी के साथ ओपनिंग करने दें’.

शुभमन गिल वनडे वर्ल्ड कप 2027 में नंबर – 4 पर खेलें – फारुख इंजीनियर

उन्होंने आगे कहा कि, ‘उनके (सूर्यवंशी) जैसा बैट्समैन ओपनिंग में बहुत बेहतर है क्योंकि उन्हें फील्ड में बड़े गैप मिलते हैं. विराट कोहली तीसरे नंबर पर आ सकते हैं. गिल चौथे नंबर पर आ सकते हैं और फिर हमारे पास एक सॉलिड बैटिंग लाइन-अप होगा. शायद यह सूर्यवंशी को इंडिया की वनडे टीम में लेने का सही समय है. मुझे नहीं पता कि लोग वनडे और टी20 में इतना फर्क क्यों करते हैं क्योंकि मेरे लिए, हाफ-वॉली हाफ-वॉली होती है. वह रन बना रहा है और उसमें इनिंग्स की शुरुआत करने का कॉन्फिडेंस है’.

वो इंडिया के लिए एक जबरदस्त एसेट साबित होगा – फारुख इंजीनियर

फारुख इंजीनियर ने आगे कहा कि, ‘वो आपके लिए मैच जिताएगा, हारने से ज्यादा, जब वह ऐसी शुरुआत देता है, तो दूसरे प्लेयर्स को इनिंग्स को मजबूत करने और बड़ा स्कोर बनाने का समय मिल जाता है. सूर्यवंशी के आर्क में, जो भी गेंद थोड़ी भी शॉर्ट लेंथ होगी, वह छक्के के लिए जाएगी. उसने अपनी गलतियों से सीखा है, उसने खुद को कंट्रोल करना सीखा है. लेकिन उसे ओवर-कोच करने की कोशिश मत करो. वो MCC की मैनुअल बुक से नहीं है, जो पूरी तरह से आउट ऑफ डेट है. वो जीनियस है. न ही विव रिचर्ड्स थे, विव सबसे अच्छे बैट्समैन थे जिन्हें मैंने खेलते देखा है लेकिन सूर्यवंशी के साथ डटे रहो. वो इंडिया के लिए एक जबरदस्त एसेट साबित होगा’.

ये भी पढ़ें : Explainer: टीम इंडिया का द्विपक्षीय सीरीज में क्यों रहता है दबदबा? पिछली 6 टी20 सीरीज के नतीजे कर देंगे दूध का दूध पानी का पानी

'उसे रोहित के साथ ओपनिंग कराओ…' वैभव सूर्यवंशी को 2027 वनडे वर्ल्ड कप में दिग्गज ने दी जगह, शुभमन गिल का कटा पत्ता





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button