Sport : MI vs DC: जेमिमा रोड्रिग्स ने लगाया शानदार अर्धशतक, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया #INA


MI vs DC WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 154 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 3 विकेट गंवाकर 6 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स 51 रन बनाकर नाबाद लौंटी. वहीं लिजेल ली ने 46 रनों का योगदान दिया.
शैफाली वर्मा और लिजेल ली ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई शानदार शुरुआत
मुंबई इंडियंस के दिए 155 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत शानदार रही. दिल्ली के दोनों ओपनर शैफाली वर्मा और लिजेल ली के बीच पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर शैफाली वर्मा 24 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेलकर आउट हो गईं. उन्हें वैष्णवी शर्मा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.
जेमिमा रोड्रिग्स ने लगाया अर्धशतक
वहीं लिजेल ली एक अच्छी पारी खेलकर आउट हुईं. वो 28 गेंद पर 46 रन बनाईं. उन्हें अमनजोत कौर ने पवेलियन भेजा. इसके बाद 118 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स को लॉरा वोल्वार्ड्ट के रूप में तीसरा झटका लगा. लॉरा वोल्वार्ड्ट 19 गेंद पर 17 रन बनाकर चलती बनीं. वहीं कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स आखिरी तक टिकी रहीं और टीम को जिताकर लौंटी. जेमिमा 37 गेंद पर 51 रन बनाईं. जबकि मारिज़ैन कप्प 6 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहीं.
4⃣ overs . go! #DC need 37 runs . win
Can Captain Jemimah Rodrigues and Laura Wolvaardt take them home? 🤔
Updates▶️ https://t.co/GUiylorLwE #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #DCvMI️ | @DelhiCapitals | @JemiRodrigues pic.twitter.com/x5EfMnBsG5
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) January 20, 2026
A crucial 5⃣0⃣ at a crunch time 👌
Captain Jemimah Rodrigues with her 4⃣th #TATAWPL fifty 🫡
Updates▶️ https://t.co/GUiylordH6 #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #DCvMI️ pic.twitter.com/5HpTlkls06
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) January 20, 2026
ऐसी रही मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट पर 154 रन बनाए. एमआई के लिए नेट साइवर-ब्रंट ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 45 गेंदों पर नाबाद 65 रनों की पारी खेलीं. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर 33 गेंद पर 41 रन बनाईं. हेलेल मैथ्यूज और निकोला केरी ने 12-12 रनों का योगदान दिया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए श्री चरणी ने 3 विकेट लिए.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: अपने खराब फॉर्म को लेकर क्या बोले सूर्यकुमार यादव? न्यूजीलैंड T20 सीरीज से पहले कर दिया बड़ा ऐलान
MI vs DC: जेमिमा रोड्रिग्स ने लगाया शानदार अर्धशतक, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











