Sport : MI vs DC: नेट साइवर-ब्रंट ने लगाया शानदार अर्धशतक, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 155 रनों का लक्ष्य #INA

MI vs DC WPL 2026: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच महिला प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मैच वडोदरा में खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट पर 154 रन बनाए हैं. मुंबई के लिए नेट साइवर-ब्रंट 45 गेंद पर 65 रन बनाकर नाबाद लौटीं. जबकि हरमनप्रीत कौर 41 रन बनाईं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए श्री चरणी ने 3 विकेट लिए.
मुंबई इंडियंस की शुरुआत रही खराब
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही. एमआई ने 21 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए. एस सजना 9 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हो गईं. उन्हें नंदनी शर्मा ने पवेलियन भेजा. इसके बाद हेलेल मैथ्यूज 15 गेंद पर 12 रन बनाकर चलती बनीं. उन्हें मारिज़ैन कप्प ने अपना शिकार बनाया.
हरमनप्रीत कौर बनाईं 41 रन
मुंबई इंडियंस को 99 रन के स्कोर पर कप्तान हरमनप्रीत कौर के रूप में तीसरा झटका लगा. हरमनप्रीत कौर 33 गेंद पर 41 रन बनाकर आउट हुईं. उन्हें श्री चरणी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. फिर निकोला केरी भी 11 गेंद पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. अमनजोत कौर भी कुछ खास नहीं कर पाईं और सिर्फ 3 रन बनाकर चलती बनीं.
Mumbai Indians’ Top 2⃣ run-getters get going! 👌
Captain Harmanpreet Kaur 🤝 Natalie Sciver-Brunt #MI 55/2 at the halfway stage.
Updates ▶️ https://t.co/GUiylorLwE #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #DCvMI pic.twitter.com/IU72h43YlX
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) January 20, 2026
नट साइवर-ब्रंट ने लगाया अर्धशतक
नेट साइवर-ब्रंट आखिरी तक टिकी रहीं. मुंबई इंडियंस ने एक छोर से विकेट गंवाए, लेकिन दूसरा छोर उन्होंने संभाले रखा. नेट साइवर-ब्रंट ने 45 गेंदों पर 65 रनों की नाबाद पारी खेलीं. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए.
Add 50*+ . the tally! https://t.co/Yithe1FWzL
— Mumbai Indians (@mipaltan) January 20, 2026
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: शैफाली वर्मा, लिजेल ली (सेमाना), जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), लॉरा वोल्वार्ड्ट, मारिज़ैन कप्प, निकी प्रसाद, दीया यादव, स्नेह राणा, लुसी हैमिल्टन, श्री चरणी, नंदनी शर्मा.
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), हेलेल मैथ्यूज, एस सजना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नेट साइवर-ब्रंट, निकोला केरी, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव ने दिया संकेत, पहले टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
MI vs DC: नेट साइवर-ब्रंट ने लगाया शानदार अर्धशतक, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 155 रनों का लक्ष्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










