Sport : MI vs GG WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, गुजरात जायंट्स पहले करेगी बैटिंग, देखें दोनों की प्लेइंग 11 #INA

MI vs GG WPL 2026: मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच महिला प्रीमियर लीग 2026 का छठां मैच डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव किया है.

टॉस के फैसले पर हरमनप्रीत कौर ने कही ये बात

मुंबई इंडियंस के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने के फैसले पर कहा कि इस फॉर्मेट में, रात के मैचों में चेज करना बेहतर विकल्प है. पहले 6 ओवर में पॉजिटिव बल्लेबाजी करना कुछ ऐसा है जिसका इंतजार कर रहे हैं. हरमनप्रीत कौर ने बताया कि मैथ्यूज की प्लेइंग 11 वापसी हुई है, क्योंकि साइवर-ब्रंट की तबीयत ठीक नहीं है वो नहीं खेल रही हैं. 

ऐसी ही दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 जी कमलिनी (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, शबनीम  इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, त्रिवेणी वशिष्ठ.

गुजरात जायंट्स की प्लेइंग 11: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, आयुषी सोनी, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह.

WPL 2026 के प्वाइंट्स टेबल में MI और GG का हाल

WPL 2026 में गुजरात जायंट्स ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. गुजरात ने अपने दोनों मैच जीतकर 4 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. वहीं मुंबई इंडियंस को अब तक 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एक मैच में हार मिली है. जबकि एक मैच में जीत मिली है. 2 अंक के साथ मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर हैं. वहीं 4 अंक के साथ RCB पहले नंबर पर है, क्योंकि उसका नेट रन रेट गुजरात जायंट्स से अच्छा है.

यह भी पढ़ें:  IND vs NZ: राजकोट का ये रिकॉर्ड देख टेंशन में होंगे शुभमन गिल, Team India को रहना होगा सावधान

MI vs GG WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, गुजरात जायंट्स पहले करेगी बैटिंग, देखें दोनों की प्लेइंग 11




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button