Sport : MI VS RR : विकेट गिरते रहे… पर नहीं रुकी राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस को दे डाला 206 रनों का लक्ष्य #INA

MI VS RR Inning Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, टॉस हारकर राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. जहां, नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती हुई आरआर की टीम 205 के स्कोर तक पहुंची. अब अगर राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचना है, तो हर हाल में ये मैच जीतना होगा. नतीजन, 205 के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करना होगा.
राजस्थान रॉयल्स ने बनाए 205 रन
Innings Break!
A collective batting effort by #RR 👏
Will #MI chase it? 🤔
Scorecard ▶️ https://t.co/h2ze7K0gd6#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR pic.twitter.com/vwRpCZbUmR
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
मुंबई इंडियंस के साथ खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 205 रन बोर्ड पर लगाए. इस मैच में राजस्थान का एक भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच सका. पावर प्ले में ही टीम ने 3 विकेट गंवा दिए थे, जिसमें यशस्वी जायसवाल 27, वैभव सूर्यवंशी 4 और कप्तान रियान पराग 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दासुन शनाका के रूप में चौथा झटका लगा, जब वह रन आउट हुए. ध्रुव जुरेल 26 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली.
Impactful Finish, courtesy Ravindra Jadeja 🫡
Updates ▶️ https://t.co/h2ze7K0gd6#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR pic.twitter.com/K4LofBmlBB
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
डोनोवन फरेरा 15 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए. शुभम दुबे 5 रन पर पवेलियन लौटे. जोफ्रा आर्चर 15 गेंद पर 32 रन पर विकेट गंवा बैठे. आखिर में रवींद्र जडेजा 11 गेंद पर 19 और नांद्रे बर्गर 3 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे. भले ही राजस्थान ने 119 पर ही अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. मगर, फिर टीम ने दम दिखाया और 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए और मुंबई इंडियंस के सामने 206 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया.
मुंबई इंडियंस ने की शानदार गेंदबाजी
Need . break a partnership ?😉
Call Deepak Chahar 😎
Updates ▶️ https://t.co/h2ze7K0gd6#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR pic.twitter.com/7srJpvJ8tD
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
ये कहना गलत नहीं होगा कि MI VS RR मैच में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली. मुंबई के गेंदबाजों ने राजस्थान के किसी भी बल्लेबाज को ज्यादा देर तक क्रीज पर टिकने नहीं दिया. इस दौरान शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर ने 2-2 विकेट चटकाए. विल जैक्स, एएम गजनफर और कॉर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें: IPL है या गली क्रिकेट! राजस्थान रॉयल्स से LIVE मैच में हुई ऐसी गलती, जो तोड़ देगी प्लेऑफ में पहुंचने का सपना
MI VS RR : विकेट गिरते रहे… पर नहीं रुकी राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस को दे डाला 206 रनों का लक्ष्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









